6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगरेप के बाद युवती का कत्ल, पोस्टमार्टम में मिला ऐसा कुछ कि पुलिस है हैरान

यूपी पुलिस के लिए चुनौती बनी युवती की सिर कटी लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ अहम खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 5 Nov 2017, 11:57 AM IST

Girl Murder

औरैया. सिर कटी युवती की लाश की पहचान पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बनती जा रही है। लोगों का मानना है कि गैंगरेप के बाद खौफनाक तरीके से युवती की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साक्ष्यों की तलाश में पुलिस कानपुर और आसपास के मेडिकल कॉलेजों में खाक छान रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत गला काटने से बताई गई है। गला काटने के लिए जिन हथियारों का प्रयोग बताया गया है, वह अक्सर ऑपरेशन व मेडिकल साइंस में प्रयोग किये जाते हैं। इसके चलते पुलिस युवती की शिनाख्त के लिए मेडिकल कॉलेज खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों के अनुसार पुलिस को अंदेशा है कि पुलिस की हत्या में इस्तेमाल किये जाने वाले हथियार किसी मेडिकल कॉलेज से तो नहीं लाए गए। इसके अलावा युवती किसी मेडिकल कॉलेज की छात्रा या शिक्षिका तो नहीं।

होटल की रिकॉर्डिंग मिली
युवती को पहचान के लिए आसपास के होटलों में पुलिस ने खाक छानी है, जिसमें सिकंदरा के एक होटल में युवती के कपड़े बदलने की कैमरे में रिकॉर्डिंग हुई है। लेकिन वो होटल के बाहर ही कार के पास बदले गए हैं। क्राइम एक्सपर्ट की मानें तो युवती के साथ पहले सेक्स किया गया, वो भी समूह में। युवती की पहचान न हो सके, इसके लिए युवती का गला और फिर हाथ की हथेली तक को काट दिया। क्योंकि उंगलियों के निशान से आधार कार्ड का पता चल जाएगा।

मेडिकल कॉलेजों में साक्ष्य तलाश रही पुलिस
युवती का शव औरैया हाईवे किनारे खेत मे ऐसी हालत में था, जैसे हत्या के बाद उसे अंडर गारमेंट्स पहनाए गए हों। वहां पड़े खून से पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि हत्या के बाद उसके गले और हाथ की हथेली को काटा है। अब पुलिस कानपुर व आसपास के जनपदों के मेडिकल कॉलेज में फोन कर व पुलिस कर्मियों को भेजकर संपर्क किया जा रहा है। कॉलेज में काफी दिनों से नहीं आ रही युवतियों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। इसमें घटना स्थल से मिले फिजिक्स के पेज और रासायनिक तत्व के तथ्य को उजागर किया था। पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

डीएनए जांच को भेजा सेंपल
युवती के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके डीएनए जांच के लिए सेंपल सुरक्षित किया गया था। कोतवाली पुलिस द्वारा सेंपल को जांच के लिए मुंबई स्थित लैब में भेज दिया गया है। कोतवाली से एक आरक्षी को सेंपल लेकर मुंबई भेजा गया है। इससे पहले सेंपल को जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसके परीक्षण के बाद उसे आइस बाक्स में पैक किया गया। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया।

फोटो- फाइल तस्वीर