6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात से पहले ही दूल्हे की Coronavirus से मौत, बड़ी संख्या में बाराती भी​ मिले पॉजिटिव

शादी के दूसरे ही दिन सुहागरात से पहले दूल्हे को अचानक पेटदर्द की शिकायत हुई उसके बाद (Coronavirus Positive Groom Died And 15 Baratis Found Positive In Patna) (Bihar News) (Patna News) (Aurangabad News) (Coronavirus Cases In Bihar) ...  

2 min read
Google source verification
सुहागरात से पहले ही दूल्हे की Coronavirus से मौत, बड़ी संख्या में बाराती भी​ मिले पॉजिटिव

सुहागरात से पहले ही दूल्हे की Coronavirus से मौत, बड़ी संख्या में बाराती भी​ मिले पॉजिटिव

औरंगाबाद,पटना: बिहार में कोरोना के एक से एक मामले सामने आ रहे हैं। 24 घंटों में सूबे के अंदर 238 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पटना जिले के पालीगंज में डीहपाली गांव में आई बारात में 15 बाराती कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं दूल्हे की सुहागरात के दिन ही पेट दर्द के बाद अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:Weather Forecast: मेहरबान हुआ Monsoon , देश के 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दूल्हा दिल्ली से आया था...

शादी के दूसरे ही दिन सुहागरात से पहले दूल्हे को अचानक पेटदर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। वह हाल में ही दिल्ली से लौटकर घर आया था। उसकी शादी तय की गई थी। क्वारंटाइन सेंटर्स बंद होने के कारण वह घर ही में छह दिनों के होम क्वारंटाइन में रहा। बारात के साथ दूल्हा कालीडीह गांव पहुंचा तो शादी में जमकर धमाल मचाने के बाद सुबह कई बारातियों की हालत बिगड़ने लगी। जांच में 15 बाराती कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 125 लोगों के सैंपल्स की जांच की जा रही है।


यह भी पढ़ें:इजरायली कंपनी का मास्क Corona से करेगा बचाव, दावा- 99 फीसदी वायरस नष्ट करने में सफल

दूल्हे को पेटदर्द के बाद अस्पताल में किया भर्ती,मौत

दूल्हे को शादी के दूसरे ही दिन पेट दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया।बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूल्हे की अचानक हुई मौत से वर और कन्या पक्ष के घरों में कोहराम मच गया है। पूरे इलाके को प्रशासन ने सील कर दिया है। अन्य बारातियों तथा गांव वालों तथा दुल्हन के घर वालों के सैंपल्स की जांच की जा रही है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए बारातियों को मसौढ़ी सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।


यह भी पढ़ें:अमरीकी खुफिया एजेंसी का दावा, Galwan Valley में इस शख्स की वजह से भारत के 20 जवान हुए थे शहीद

पटना एम्स में कोरोना मरीज ने की आत्महत्या

कोरोना संक्रमित एक मरीज ने पटना एम्स में इलाज के दौरान आत्महत्या कर ली। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव 38 वर्षीय युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। डॉक्टरों के मुताबिक वह ठीक हो रहा था। परेशान रहने के कारण उसकी कॉंसलिंग भी दो दो बार की गई। अस्पताल से उसकी छुट्टी होने वाली थी। आखिरी सैंपल जांच के लिए लिए जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।

बिहार की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...