6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2025 KTM 390 Adventure बाइक लॉन्च, नए अपग्रेड्स के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

केटीएम ने भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड बाइक 2025 KTM 390 Adventure को लॉन्च कर दिया है, चलिए जानते हैं कि इस नए मॉडल में क्या कुछ खास देखने को मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 6 Feb 2025, 11:29 AM IST

2025 KTM 390 Adventure

2025 KTM 390 Adventure Launched: बाइक निर्माता कंपनी केटीएम (KTM) ने भारत में अपनी नई 2025 KTM 390 एडवेंचर को लॉन्च कर दिया है। ब्रांड ने इसकी कीमत 3.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, नई बाइक की कीमत पुराने मॉडल के टॉप-वेरिएंट SW से 4,000 रुपये ज्यादा है। अपडेटेड मॉडल, पुराने वर्जन से हर मामले में अलग है। ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर के लिए अब पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है।

ज्यादा ऑफ-रोडिंग के लिए बड़े व्हील्स

नई KTM 390 एडवेंचर में 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स देखने को मिलते हैं, जो इस बाइक को ऑफ-रोडिंग के लिए ज्यादा बेहतर बनाते हैं। पहले इसमें 19-17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जाते थे। इसके अलावा, इसमें WP Apex USD फोर्क्स सस्पेंशन भी हैं, जिनमें 200mm ट्रैवल और 30-क्लिक कम्प्रेशन और रिबाउंड एडजस्टमेंट का ऑप्शन मिलता है। रियर सस्पेंशन में 205mm ट्रैवल वाला मोनोशॉक सस्पेंशन है, जिसमें 20-क्लिक रिबाउंड और 10-क्लिक प्रीलोड एडजस्टमेंट की सुविधा है।

ये भी पढ़ें-Maruti की इस कार ने किया सेगमेंट पर कब्जा! जनवरी में रही देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल

बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और सीट हाइट

नई KTM 390 एडवेंचर की सीट हाइट को करके 830mm कर दिया गया है और ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो 220mm से बढ़ाकर 227mm कर दिया गया है। बाइक के वेट की बात करें तो 183kg है, जबकि फ्यूल टैंक कैपेसिटी 14.5 लीटर है।

कैसा है पॉवरट्रेन?

नई 390 एडवेंचर के पॉवरट्रेनकी बात करें तो इसमें 398.6cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 45.3bhp की पावर और 39Nm का टॉर्क जेनरेट करने में है। इसका आउटपुट पिछले वराज से 2.4bhp और 2Nm ज्यादा है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच और क्विक शिफ्टर भी दिया गया है, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो सके।

ये भी पढ़ें-Tata Punch को पछाड़कर ये SUV बनी नंबर-1, जनवरी में 18 हजार से भी ज्यादा लोगों ने किया पसंद

डिजाइन और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स?

अपडेटेड मॉडल के डिजाइन की बात करें तो पहले से ज्यादा अग्रेसिव और मस्कुलर हो गई है। लुक के मामले में KTM 790 और 890 एडवेंचर की तरह है। बाइक में क्रूज कंट्रोल, स्विचेबल कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, और ऑफ-रोड ABS जैसे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स भी शामिल हैं। इसके आलावा इसमें तीन राइडिंग मोड्स – स्ट्रीट, रेन, और ऑफ-रोड मिलते हैं। इस बाइक में 5-इंच की TFT डिस्प्ले (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ) दी गई है।

किससे है मुकाबला?

प्राइस पॉइंट के हिसाब से नई KTM 390 एडवेंचर का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 से है।

ये भी पढ़ें- Zepto ने की Skoda के साथ साझेदारी, अब कार भी होगी घर पर डिलीवर