29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माइलेज भी, परफॉर्मेंस भी! यामाहा ने लॉन्च की भारत की पहली 150cc हाइब्रिड मोटरसाइकिल

यामाहा ने भारत की पहली 150cc हाइब्रिड मोटरसाइकिल, 2025 FZ-S Fi Hybrid लॉन्च की है। OBD-2B कंप्लायंट इंजन, स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG), और स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम (SSS) जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस, कीमत और फीचर्स जानें!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 11 Mar 2025, 2:00 PM IST

2025 Yamaha FZ S FI Hybrid Bike

2025 Yamaha FZ S FI Hybrid: दिग्गज टू-व्हीलर्स ब्रांड यामाहा इंडिया ने भारत की पहली 150cc हाइब्रिड मोटरसाइकिल, 2025 FZ-S Fi Hybrid, लॉन्च की है। यह बाइक माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लैस है, जैसा कि यामाहा के स्कूटर्स में देखा गया है। नई FZ-S Fi Hybrid की कीमत 1,44,800 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह बाइक नई टेक्नोलॉजी और अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ यामाहा की पॉपुलर FZ सीरीज में शामिल हुई है। चलिए जानते हैं बाइक से जुड़ी पूरी डिटेल के बारे में।

स्पोर्टी लुक और नया डिजाइन

2025 FZ-S Fi Hybrid अपने सिग्नेचर मस्कुलर लुक को बरकरार रखते हुए और भी ज्यादा शार्प स्टाइलिंग के साथ आई है। इसका नया टैंक कवर एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाता है, जबकि एयर इंटेक एरिया में इंटीग्रेटेड फ्रंट टर्न इंडिकेटर्स इसे ज्यादा एग्रेसिव और मॉडर्न लुक देते हैं। इस मॉडल को यामाहा दो कलर्स रेसिंग ब्लू और सायन मेटालिक ग्रे में उपलब्ध करा रही है।

पावरफुल इंजन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी

नई FZ-S Fi Hybrid में 149cc का ब्लू कोर इंजन दिया गया है, जो अब OBD-2B कंप्लायंट है। यह यामाहा के स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG) और स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम (SSS) से लैस है। यह टेक्नोलॉजी बाइक को स्मूथ और शांत तरीके से स्टार्ट देती है, जबकि SSS सिस्टम बाइक रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देता है और क्लच दबाते ही तुरंत दोबारा चालू कर देता है। इससे फ्यूल की खपत कम होती है और माइलेज बेहतर मिलता है।

ये भी पढ़ें- कम बजट, हाई सेफ्टी! 8 लाख के अंदर मिलेंगी ये 5-स्टार रेटिंग वाली कारें, आपको कौन-सी पसंद?

राइडर की सुविधा के लिए नए फीचर्स

यामाहा ने इस मॉडल में 4.2-इंच का फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जो Y-Connect ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। यह सिस्टम गूगल मैप्स संचालित टर्न-बाय-टर्न (TBT) नेविगेशन दिखाता है, जिससे राइडर को लाइव डायरेक्शन्स, इंटरसेक्शन डिटेल्स और सड़क के नाम स्क्रीन पर मिलते हैं।

इसके अलावा, लंबी राइड्स के लिए हैंडलबार की पोजीशन को बेहतर किया गया है और स्विचगियर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे ग्लव्स पहनकर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। यामाहा ने हॉर्न स्विच की पोजीशन को भी सुधारते हुए इसे अधिक एर्गोनोमिक बनाया है और साथ ही एयरप्लेन-स्टाइल फ्यूल कैप जोड़ा है, जो रिफ्यूलिंग के दौरान अटैच रहता है।

ये भी पढ़ें- Tata Punch को टक्कर देने आ रही है Maruti की सबसे सस्ती SUV, जानें कब होगी लॉन्च?