27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक पर पत्नी के साथ 37 कुर्सियां और मैट लेकर जाते व्यक्ति को देख Anand Mahindra हैरान! पूछ ली ये बड़ी बात

Anand Mahindra ने मैट और प्लास्टिक की कुर्सियों से लदे दोपहिया वाहन पर सवार एक कपल की तस्वीर साझा करते हुए, कहा, "क्या आप जानते हैं कि भारत दुनिया में सबसे अधिक दोपहिया वाहन क्यों बनाता है।"  

2 min read
Google source verification
anand_mahindra_chair-amp.jpg

Anand Mahindra

Anand Mahindra : महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं, और सोशल मीडिया पर इनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। हमेंशा की तरह इनका Twitter पर जारी किया गया एक पोस्ट आज चर्चा में है, यहां खास बात यह रही कि आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट के जरिए बताने की कोशिश् की है, कि आखिर क्यों भारत दुनिया में सबसे बड़ा दोपहिया वाहन निर्माता है। दरअसल, मैट और प्लास्टिक की कुर्सियों से लदे दोपहिया वाहन पर सवार एक कपल की तस्वीर साझा करते हुए, महिंद्रा ने कहा, "क्या आप जानते हैं कि भारत दुनिया में सबसे अधिक दोपहिया वाहन क्यों बनाता है।"



हम भारतीय को आता है चीजों का सही इस्तेमाल

इस पोस्ट के साथ महिंद्रा ने लिखा की हम भारतीय हैं, और हम व्हील के प्रति वर्ग इंच पर सबसे ज्यादा कार्गो ले जाने में माहिर हैं। उन्होंने कहा, "हम (भारतीय) जानते हैं कि प्रति वर्ग इंच पहिया में सबसे अधिक मात्रा में माल कैसे ले जाना है। बता दें, जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, उसमें ड्राइवर TVS XL सुपर हैवी ड्यूटी चला रहा है, जो एक दोपहिया वाहन है, और इसका उपयोग ज्यादातर भारी भार ढोने के लिए किया जाता है, इस बाइक पर कपल कुर्सी और मैट को लादकर ट्रैवल कर रहा है।





भारत में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन खरीदार

जानकारी के लिए बता दें, भारत 2016 में चीन को पछाड़कर दोपहिया वाहनों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा। यहां वित्त वर्ष 2021 में लगभग 15.12 मिलियन दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। ट्विटर पर महिंद्रा के ट्वीट से लोग काफी खुश नजर आए, कई यूजर्स ने उद्योगपति की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा "मैं उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं .. लेकिन अपने जीवन के साथ-साथ जनता को जोखिम में डालने वाले वाहनों का अनुचित उपयोग .. उन्हें कुछ मिनी ऑटो या ट्रकों का उपयोग करना चाहिए ... @anandmahindra।


ये भी पढ़ें: दिन के खर्च करें बस 312 रुपये और बन जाएं 7-सीटर कार Maruti Ertiga के मालिक, यहां समझे पूरा प्रोसेस