28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बजाज ने लॉन्च की Pulsar 125 Neon, कीमत इतनी कम की हर किसी के बजट में हो जाएगी फिट

Bajaj Pulsar 125 हुई भारत में लॉन्च इस बाइक में मिलेगा जबरदस्त माइलेज काफी कम कीमत में आप खरीद सकते हैं ये बाइक

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Aug 14, 2019

pulsar 125 neon

नई दिल्ली: काफी समय से बजाज की सस्ती पल्सर का इंतजार किया जा रहा था जो अब खत्म हो चुका है, दरअसल Bajaj Auto ने अपनी Pulsar 125 Neon को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये बाइक देखने में एनएस सीरीज की किसी अन्य पल्सर जैसी ही दिखती है और इसके लुक्स में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है जिससे ग्राहकों को इस बाइक को चलाने में आइकॉनिक पल्सर चलाने वाला फील आएगा।

यह पल्सर सीरीज की पहली 125 cc बाइक्स है। पल्सर 125 अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है। इस बाइक में पल्सर के आइकॉनिक स्टाइल के साथ जबरदस्त पावर का कॉम्बिनेशन मिलेगा जो ग्राहकों को काफी पसंद आएगा। इस बाइक को दो वेरिएंट में मार्केट में उतारा गया है जिसमें पहला है ड्रम ब्रेक और दूसरा वेरिएंट है Disc ब्रेक वाला।

इंजन

नई पल्सर में 125cc, DTS-i इंजन दिया गया है जो 8,500 rpm पर 11.8 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। आमतौर पर फुल स्पीड पर ले जाने पर ज्यादातर 125cc सेगमेंट की बाइक काफी आवाज करती हैं और स्मूद नहीं चलती हैं लेकिन कंपनी ने दावा किया है कि ये बाइक पल्सर सीरीज की अन्य बाइक्स की तरह स्मूद चलती हैं।

कीमत

कीमत की बात करें तो Bajaj Pulsar 125 Neon के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64 हजार रुपये और Bajaj Pulsar 125 Neon Disc ब्रेक वेरियंट की कीमत 66,618 रुपये है ये कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।

पल्सर 125 नियॉन कंपनी की पल्सर सीरीज की सबसे सस्ती बाइक है। ये बाइक स्टाइल और लुक के मामले में पहले से मौजूद पल्सर सीरीज की किसी बाइक से कम नहीं है। ये बाइक 150 नियॉन की तरह ही दिखती है।