4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगी से महंगी बाइक के पार्ट्स इस मार्केट में बिकते हैं थोक के भाव, क्वालिटी भी होती है बेहतरीन

Bike Parts के लिए फेमस है ये मार्केट हर बाइक के पार्ट्स यहां पर आसानी से मिल जाते हैं इन बाइक पार्ट्स की कीमत भी होती है बेहद ही कम

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Sep 12, 2019

cheap bike parts

नई दिल्ली: भारत में आज टू-व्हीलर की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ रही है, जिसको देखते हुए लोग इससे जुड़ी एक्सेसरीज भी ज्यादा खरीदने लगे हैं। अगर आप भी दुपहिया वाहन से सफर करते हैं तो आपको इनके साथ कुछ एसेसरीज की जरूरत पड़ती होगी। भारत में बढ़ती महंगाई तो सभी को पता है और शायद ही ऐसी कोई चीज होगी जिसकी कीमत में इजाफा न हुआ हो।

हम आपको उस बाजार के बारे में बता रहे हैं जहां पर महंगाई बढ़ने का असर नजर नहीं आता है बल्कि यहां पर आपको सामान बेहद कम कीमत में मिल जाएगा। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो भी आप सामान महंगा ही खरीद रहे होंगे, क्योंकि इस बाजार से सस्ती बाइक एसेसरीज कहीं भी नहीं मिल सकती है। आइए जानते हैं कहां है ये बाजार और कितनी-कितनी कीमतों में यहां पर सामान मिल जाता है।

5,000 से 10,000 रुपये का चालान महज 100 रुपये में हो जाएगा माफ़, जानें कैसे

दुपहिया वाहन चलाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज उससे जुड़ी एससेरीज होती हैं। सुरक्षा के लिए इन चीजों को पहनना और साथ रखना जरूरी होता है। अगर आप दिल्ली के करोल बाग बाजार में जाएंगे तो वहां आपको बेहद कम दाम में बाइक से जुड़ी एसेसरीज बेहद कम दामों में मिल जाएंगी। ये बिल्कुल सच है और आपको इस मार्केट में जाने के बाद इस बात पर बिल्कुल यकीन भी हो जाएगा।

कभी TV पर नहीं दिखता BMW और AUDI का प्रचार फिर भी धड़ल्ले से बिकती हैं इनकी कारें

यहां पर सभी एससेरीज हॉलसेल रेट में मिलते हीं। अगर आप यहां से एक दो पीस भी लेंगे तो भी हॉलसेल के दाम में मिल जाते हैं। यहां पर हर तरह की एससेरीज महंगी से महंगी और सस्ती से सस्ती उपलब्ध हैं। अन्य जगहों पर जो चीजें बहुत ज्यादा महंगी मिलती हैं वहीं यहां पर बहुत कम कीमत में मिल सकतीं हैं। यहां पर एससेसीज जैसे ग्लव्स, बैग, हॉर्न, लाइट, सीट कवर, बाइक कवर, हेलमेट बेहद कम दामों में मिल जाती हैं।

मैकेनिकल इंजीनियर ने तैयार किया AC हेलमेट, बाइकर्स को मिलेगी गर्मी और उमस से राहत