दुनिया में कारों का शौक भला किसे नहीं हो सकता है, वहीं जब बात लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों की आती है तो उन्हें देखते ही लोगों का दिल आ जाता है। जब भी आपसे पास से कोई लग्जरी कार गुजरती होगी तो आप उसे एक दोबारा जरूर देखना चाहते होंगे, जी हां लग्जरी कारों की खूबसूरती ही कुछ ऐसी होती है। बॉलीवुड के स्टार्स और टीवी के स्टार्स को भी लग्जरी कारों का बहुत शौक है। आज हम आपको टीवी के एक ऐसे सितारे के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से पूरे देश को हंसाया है। द कपिल शर्मा शो के कलाकर कॉमेडी के मामले में देश के शीर्ष कलाकार हैं, लेकिन इन कलाकरों को एक्टिंग के अलावा लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है।