2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, खरीदनें पर कर सकते हैं मोटी बचत

कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार निसान मैग्नाइट पर कोई छूट उपलब्ध नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि निर्माता ऑनलाइन बुकिंग पर भी बोनस दे रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 24 Jan 2022, 10:45 AM IST

datsun_go_plus-amp.jpg

Car Discount

भारतीय कार बाजार में नए साल के आगमन पर कई वाहन कंपनियों ने अपने लाइनअप पर डिस्काउंट की घोषणा की है, जिसमें जापान की कार मेकर निसान और इसकी सहायक कंपनी डैटसन भी शामिल है। जहां कार की कीमतों में बढ़ोतरी कर कंपनियां अपने उत्पादन में आने वाली लागत को कवर कर रही हैं, वहीं डिस्काउंट देकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश भी जारी है। आइए बताते हैं, कौन सी कार खरीदनें पर कितनी छूट की पेशकश की जा रही है।

2021 मॉडल पर इतनी मिल रही है छूट

निसान किक्स भारतीय बाजार में दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिसमें एक 1.5-लीटर एनए पेट्रोल यूनिट और एक 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट है, इस कार के 1.5 लीटर वर्जन पर 10,000 रुपये की नकद छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। बता दें, कि यह डिस्काउंट कंपनी कार के पुराने मॉडल 2021 पर दे रही है। वहीं किक्स के नए मॉडल की बात करें तो इसके 1.5 लीटर मॉडल पर 8,000 का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

सस्ती 7 सीटर कार भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

इसके साथ ही इस SUV का 1.3 लीटर टर्बो वर्जन पर 15,000 रुपये की नकद छूट और 70,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। जो दोनों MY2021 और MY2022 मॉडल पर उपलब्ध है। निसान किक्स के सभी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है, लेकिन यह केवल चुनिंदा कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए है।

ये भी पढ़ें : आ रही है सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, कम कीमत में तय करेगी 200km तक का सफर, पहली बार दिखी झलक


डैटसन गो प्लस पर कंपनी 20,000 रुपये की नकद छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मुहैया करा रही है। इसके साथ ही डैटसन गो पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस मौजूद है। बता दें, डैटसन गो प्लस की कीमत वर्तमान में 4.25 लाख रुपये से 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच तय की गई है। भारत में निसान-डैटसन संयुक्त लाइनअप में डैटसन रेडी-गो सबसे किफायती पेशकश है। इस छोटी हैचबैक पर 20,000 रुपये तक की नकद छूट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। हालांकि यह सिर्फ चुनिंदा वैरिएंट पर दी जा रही है।


ये भी पढ़ें : Kartik Aryan ने अपनी मॉं को उपहार में दी Mini Cooper Convertible कार, कहा "अभी भी EMI चुका रहा हूॅं।"