Ducati Scrambler Icon Dark Bike: Ducati ने अपनी सबसे किफायती बाइक Scrambler Icon Dark को भारत में 9.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह स्टैंडर्ड Scrambler Icon से 94,000 रुपये सस्ती है। इस बाइक का मुख्य आकर्षण इसका ब्लैक-आउट डिजाइन है, जिसमें ब्लैक कलर की बॉडी, इंजन और अन्य साइकिल पार्ट्स शामिल हैं। साथ ही, इसमें स्मोक्ड हेडलैंप लेंस दिया गया है, लेकिन स्टैंडर्ड मॉडल पर मिलने वाला अंडरसीट काउल इसमें नहीं है। Ducati ने इस बाइक को कस्टमाइज करने के लिए एक्सेसरीज का विकल्प भी दिया है, जिसमें एक्सॉस्ट, सीट्स और कलर कवर शामिल हैं।
Scrambler Icon Dark में 803cc, एयर-ऑयल कूल्ड L-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 73bhp की पावर 8,250rpm पर और 65Nm का टॉर्क 7,000rpm पर जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसमें अप/डाउन क्विकशिफ्टर दिया गया है, जिससे गियर बदलना और भी स्मूद हो जाता है। हल्के वजन (185kg कर्ब वेट) के चलते, यह बाइक बेहतरीन पावर-टू-वेट रेशियो के साथ आती है।
इस बाइक का ट्यूबलर स्टील ट्रेलिस फ्रेम इसे मजबूत और संतुलित बनाता है। सस्पेंशन की बात करें तो USD फोर्क और Kayaba का प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक इसे आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस देता है। यह बाइक 18-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील पर चलती है, जो Pirelli MT 60 RS टायर्स से लैस हैं, जिससे इसकी ग्रिप और स्टेबिलिटी बेहतर होती है।
Scrambler Icon Dark में 4.3-इंच कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो फोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्नरिंग ABS और 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा, राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें दो राइडिंग मोड; रोड और स्पोर्ट दिए गए हैं।
भारत में Ducati के सभी अधिकृत डीलरशिप्स पर Scrambler Icon Dark की बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह बाइक तुरंत डिलीवरी के लिए उपलब्ध है। यदि आप एक स्टाइलिश, दमदार और आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस Ducati बाइक खरीदना चाहते हैं, तो Scrambler Icon Dark एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
Updated on:
19 Mar 2025, 1:51 PM IST
Published on:
19 Mar 2025, 1:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.