12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्हीकल चलाते समय नहीं कटेगा चालान, सिर्फ करें इन आसान टिप्स को फॉलो

Traffic Tips To Avoid Challan: व्हीकल चलाते समय हर व्यक्ति चाहता है कि उसका चालान न कटे। इससे बचना काफी आसान है। कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके चालान से बचा जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Jan 2023, 12:50 PM IST

tips_to_avoid_challan.jpg

Traffic Tips To Avoid Challan

मोटर व्हीकल एक्ट, 2019 को रोड सेफ्टी बढ़ाने, एक्सीडेंट्स कम करने और ट्रैफिक रूल्स के सही पालन के लिए बनाया गया है। पर लापरवाही में या कई बार जानबूझकर भी अक्सर ही लोग गलतियाँ कर देते हैं। इससे रोड एक्सीडेंट की रिस्क तो बढ़ती ही है साथ ही चालान कटने की रिस्क रहती है। हर व्यक्ति यह चाहता है कि व्हीकल चलाते समय उसका चालान न कटे। यह पॉसिबल भी है और आसान भी। इसके लिए कुछ आसान टिप्स हैं, जिन्हें फॉलो करके चालान से बचा जा सकता है।

चालान से बचने के लिए आसान टिप्स

कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके चालान से बचा जा सकता है। आइए नज़र डालते हैं उन आसान टिप्स पर।

1. ट्रैफिक सिग्नल्स को हमेशा करें फॉलो

व्हीकल चलाते समय हमेशा ट्रैफिक सिग्नल्स को फॉलो करना चाहिए। कभी भी ड लाइट को जंप नहीं करना चाहिए। ट्रैफिक सिग्नल्स को सही से फॉलो करके चालान से बचा जा सकता है।

2. ओवरस्पीडिंग न करें

ओवरस्पीडिंग यानि की ज़्यादा स्पीड में व्हीकल चलाना आपके साथ रोड पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी बहुत रिस्की होता है। ओवरस्पीडिंग करते हुए अगर ट्रैफिक पुलिस पकड ले तो चालान भी कट सकता है। इसलिए ओवरस्पीडिंग न करते हुए हमेशा सही स्पीड में ही व्हीकल चलाना चाहिए।


यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक कार खरीदने के 5 फायदे और नुकसान, जानिए डिटेल्स

3. सीटबेल्ट/हेलमेट पहनने का रखें ध्यान

फोर-व्हीलर चलाते समय सीटबेल्ट और टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनने का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। इससे चालान से बचा जा सकता है।

4. इम्पॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स हमेशा रखें अपने पास

व्हीकल चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस पेपर्स, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट जैसे इम्पॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स हमेशा अपने पास रखने चाहिए। इससे ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर उन्हें ये सभी डॉक्यूमेंट्स दिखाए जा सकते हैं और चालान से बचा जा सकता है।

5. दिमाग रखें शांत

व्हीकल चलाते समय अपना दिमाग हमेशा अपना दिमाग शांत रखना चाहिए। इससे व्हीकल चलाते समय ध्यान तो फोकस रहता है ही, साथ ही अलर्टनेस भी रहती है। इसके साथ ही कभी भी ट्रैफिक पुलिस से बहसबाजी भी नहीं करनी चाहिए और शांति से काम लेना चाहिए। इससे चालान से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 10 लाख तक के बजट में खरीदना चाहते है SUV? ये हैं टॉप 5 ऑप्शंस