हुंडई वेन्यू भी 10 लाख रुपये तक के बजट में एक बेहतरीन एसयूवी है। इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 डीज़ल इंजन के तीन ऑप्शंस मिलते हैं। इस एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हीटर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट एंड रियर यूएसबी चार्जर, लेन चेंज इंडीकेटर, स्पीड अलर्ट, रियर कैमरा, हिल असिस्ट, 6 एयरबैग्स, चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स, EBD, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक और दूसरे कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।