
Tesla Cybertruck
Tesla Cybertruck: दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने टेस्ला साइबर ट्रक की सवारी की है। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर अपने ड्राइविंग एक्सपिरिएंस को साझा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “अभी-अभी ऑस्टिन के आसपास साइबरट्रक चलाया!”बता दें कि टेस्ला साइबर ट्रक दुनिया में सबसे अवेटेड और चर्चित इलेक्ट्रिक व्हीकल में से एक है। इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को पहली बार नवंबर 2019 में ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया था। टेस्ला साइबरट्रक का प्रोडक्शन इस साल सितंबर महीने से शुरू होने वाला है।
यूजर्स ने मस्क से पूछ सवाल
गौरतलब है कि, मस्क के ट्वीट पर कमेंट करते हुए, एक यूजर ने लिखा, एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) की पिक्चर पोस्ट की है, जिस पर गन लगी हुई है। यूजर ने एलन मस्क से पूछा कि क्या टेस्ला साइबर ट्रक में बुर्ज अटैचमेंट जोड़ सकता है। मस्क ने रिप्लाई देते हुए कहा, यह एक हिंट हो सकता है कि टेस्ला सशस्त्र बलों के लिए भी साइबर ट्रक के बारे में सोच रहा हो। साथ ही टेस्ला साइबर ट्रक चलाने के अनुभव के बारे में बात करते हुए मस्क ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि यह बहुत मजेदार था।
यह भी पढ़ें: नेक्स्ट-जेन Renault Duster टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
शीतकालीन टेस्ट में दिखा पावरफुल
आपको बता दें कि टेस्ला साइबरट्रक एक काफी आरामदायक इलेक्ट्रिक ट्रक है। न्यूजीलैंड में ट्रक की टेस्टिंग के दौरान के वीडियो में देखने को मिला है कि ये तेज रफ्तार में भी बिना किसी समस्या के चलता है। शीतकालीन परीक्षण में भी इसे स्थिर और पावरफुल देखा गया।
Updated on:
10 Jul 2023, 4:22 PM IST
Published on:
10 Jul 2023, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.