11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Honda Cars भारत में हमेशा के लिए बंद कर रही है ये 3 कारें! देखिये लिस्ट

होंडा कार्स इंडिया अगले साल मार्च (March 2023) तक अपनी 3 कारों को बंद कर देगी। जिन कारों को कंपनी बंद करने जा रही है उनमें 4th जनरेशन City, Jazz और WRV क्रॉसओवर हैं।

2 min read
Google source verification
honda_cars.jpg

होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) के लिए भारत में पिछले काफी समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। कंपनी की बिक्री लगातार गिर रही है, और शायद यही वजह है कि कंपनी भारत में कोई नया मॉडल लेकर नहीं ना रही है। गिरती बिक्री के चलते कंपनी को ग्रेटर नोएडा का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी बंद करना पड़ा। खास बता यह है कि इस प्लांट में 2020 के आखिर तक अपने प्रीमियम सेगमेंट की कार जैसे सिविक और CR-V का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। अब सिर्फ कंपनी राजस्थान के टपुकारा में एकमात्र प्लांट ऑपरेट कर रही है।

Honda City, Jazz और WR-V होगी बंद

ET ऑटो की रिपोर्ट के मुताबिक, होंडा कार्स इंडिया अगले साल मार्च (March 2023) तक अपनी 3 कारों को बंद कर देगी। जिन कारों को कंपनी बंद करने जा रही है उनमें 4th जनरेशन City, Jazz और WRV क्रॉसओवर हैं। इनमें से भी जैज को सबसे पहले बंद किया जाएगा। होंडा जैज का प्रोडक्शन अक्टूबर 2022 में बंद हो जाएगा। उसके बाद, होंडा दिसंबर 2022 में 4th जनरेशन सिटी सेडान का प्रोडक्शन और आखिर में मार्च 2023 में WRV क्रॉसओवर का प्रोडक्शन बंद कर देगी। इसका मतलब है कि मार्च 2023 के बाद होंडा कार्स इंडिया केवल भारत में 5th जनरेशन सिटी, सिटी हाइब्रिड और अमेज सेडान ही बेचेगी। हालांकि, भारतीय बाजार में कंपनी SUV सेगमेंट के साथ वापसी कर सकती है। कंपनी इस सेगमेंट पर काम भी कर रही है।

इनके बाद होंडा मार्च 2023 के बाद भारत में सिर्फ 5th जनरेशन City, City हाइब्रिड और Amaze की ही बिक्री करेगी। हालांकि, भारत में कंपनी SUV सेगमेंट के साथ वापसी कर सकती है। कंपनी इस सेगमेंट पर काम भी कर रही है। आपको बता दें कि होंडा भारत में जल्द ही अपनी नई SUV लाने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि होंडा के लिए अमेज और सिटी (Amaze and City) है। Amaze का कुल मार्केट शेयर 50% और City का कुल मार्केट शेयर 30% है । लेकिन WR-V का मार्केट शेयर 12% और Jazz का मार्केट शेयर 8% है। इसलिए गिरती सेल की वजह से इन इन दोनों कारों को बंद करने का फैंसला लिया है।