28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Honda Amaze पर कंपनी दे रही 42 हजार का डिस्काउंट, ऑफर सिर्फ कुछ दिनों के लिए वैलिड

Honda Amaze पर मिल रहा बम्पर डिस्काउंट कंपनी ने कार के एक साल पूरे होने के जश्न में शुरू किया ऑफर जानिए क्या है इस ऑफर में आपके लिए ख़ास

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Aug 18, 2019

Honda Amaze

नई दिल्ली: Honda Amaze कार को देश में एक साल पूरे होने के मौके पर होंडा अपनी इस कार पर कई शानदार ऑफर्स दे रही है। आपको बता दें कि अगर आप भी इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको इस कार पर भारी-भरकम फायदा मिलेगा। बता दें कि होंडा अमेज़ पर कंपनी 42 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है ऐस में अगर आप Honda Amaze खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौक़ा है।तो चलिए जानते हैं कि कार के कौन से वेरिएंट कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

जावा के बाद अब दस्तक देगी ये क्लासिक रेट्रो बाइक, नाम सुनकर हो जाएंगे खुश

आपको बता दें कि होंडा अमेज के पेट्रोल/ डीजल ( सिर्फ Ace Edition को छोड़कर सभी मॉडल्स पर) ये ऑफर लागू हो रहा है। अगर आप किसी पुरानी कार को एक्सचेंज ( Car exchange ) करते हैं तो आपको ये फायदा मिलेगा। अगर आप कार एक्सचेंज करते हैं तो आपको 30 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

अगर आप कार खरीदते हैं तो आपको होंडा केयर मेंटेनेंस प्रोग्राम का फायदा मिलेगा जो 3 साल के लिए रहेगा और इसकी कीमत करीब 16 हजार रुपये है। यह फायदा आपको नई कार खरीदने पर मिलेगा।

होंडा अमेज के पेट्रोल/ डीजल Ace Edition वीएक्स एमटी/ सीवीटी पर डिस्काउंट की बात करें तो इसपर 30 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप नई कार खरीदते हैं तो होंडा केयर मेंटेनेंस प्रोग्राम का फायदा मिलेगा जो 3 साल के लिए लागू होगा और इसकी कीमत 16 हजार रुपये है।

11000 रुपए में शुरू हुई Renault Triber की बुकिंग, 28 अगस्त को होगी लॉन्च

इंजन

होंडा अमेज में पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 6000 आरपीएम पर 90 पीएस की पावर जनरेट करता है। वहीं अमेज के डीजल वेरिएंट की बात की जाए तो इसमें 1.5 लीटर का i-DTEC डीजल इंजन दिया गया है जो कि 3600 आरपीएम पर 100 पीएस की पावर जनरेट करता है।