17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस फेस्टिव सीजन में होंडा लॉन्च करेगी Honda SP160 बाइक, जानें संभावित कीमत और सब कुछ

Honda SP160: होंडा ने अपनी स्कूटर Dio 125 की लॉन्चिंग के कुछ दिन बाद नई बाइक पेश करने की तैयारी में जुट गयी है। होंडा अगले महीने होने वाले फेस्टिव सीजन में अपनी नई बाइक लॉन्च करेगी। आइए इसकी संभावित कीमत, फीचर्स और इंजन के बारे में जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Honda SP160 set to be launched in this festive season

Honda SP160 set to be launched in this festive season

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया आगामी फेस्टिव सीजन में अपनी 160cc की नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये मोटरसाइकिल Honda Unicorn प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। कंपनी SP125 के अपग्रेड वर्जन को लॉन्च करेगी और उसका नाम SP160 रखा गया है।

फीचर्स

आगामी होंडा SP160 में SP 125 के ज्यदातर फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें एक ऑल- एलईडी हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और एक डिजीटल इंट्रक्टूमेंट क्लस्टर मिलने की संभावना है। मोटरसाइकिल के अगले पहीये में सिंगल चैंनल ABS के साथ पावर ब्रेक और पिछले पहीये में ड्रम यूनिट रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Range Rover Velar facelift , जानें कीमत और फीचर्स

कीमत
बता दें कि Honda SP 125 की मौजूदा कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये एक्स शोरूम है। आगामी महीने फेस्टिव सीजन में लॉन्च होने वाली Honda SP160 की कीमत इसे के आसपास रहने वाली है। इस मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर Yamaha FZ-S, Bajaj Pulsar 150 जैसी बाइक से होने वाली है।

इतनी है Dio 125 की कीमत

कीमत की बात करें तो, इस स्पोर्टी स्कूटर को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 83,400 रुपये रखी है, जबकि स्मार्ट वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 91,300 रुपये का भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें: Honda Dio अब हुआ ज्यादा पावरफुल, 125cc इंजन के साथ हुआ लॉन्च