3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी बारिश के बीच कहीं आपकी भी बाइक खराब न हो जाए, जानिए मेंटेन रखने के कुछ आसान टिप्स

How to Protect Bike in Rainy Season: मानसून का आगाज हो गया है। निस्संदेह, बारिश का सीजन साल का सबसे आनंददायक मौसम होता है। बारिश की हल्की-हल्की गड़गड़ाहट लंबे गर्मी के दिनों का अंत लाती है। लेकिन इस दौरान ऑटोमोबाइल पर काफी बुरा असर भी पड़ता है। आइए जानते हैं बारिश के दिनों में बाइक को सुरक्षित रखने के कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स।

less than 1 minute read
Google source verification
How to Protect Bike in Rainy Season

How to Protect Bike in Rainy Season

How to Protect Bike in Rainy Season: देश के कई हिस्सों में बीते कई दिनों से जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। रोड़ पर पानी जमे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान हम आपको बाइक सेफ रखने की कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। बता दें कि मानसून का आगाज हो गया है। निस्संदेह, बारिश का सीजन साल का सबसे आनंददायक मौसम होता है। बारिश की हल्की-हल्की गड़गड़ाहट लंबे गर्मी के दिनों का अंत लाती है। लेकिन इस दौरान ऑटोमोबाइल पर काफी बुरा असर भी पड़ता है।

अच्छी ग्रिप वाले टायर्स

बरसात के दिनों में अक्सर हमारी के फिसलने का डर बना रहता है। इससे बचने के लिए आपको अपनी मोटरसाइकिल में अच्छे ग्रिप वाला टायर लगाना चाहिए। अच्छी ग्रिप वाले टायर हमारी बाइक को कीचड़ में फिसलने से बचने में मददगार साबित होते हैं।
यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड ने इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों की शुरू की डिलीवरी

बाइक की लाइट

बारिश के दिनों में अक्सर विजिबिल्टी कम हो जाती है और रोड पर दिखाई देना कम हो जाता है। ऐसे में ये सुनिश्चित करना चाहिए की आपकी बाइक की लाइट ठीक है या नहीं। अगर नहीं ठीक है तो आपको तत्काल इसे सही करवाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: एलन मस्क ने चलाया साइबर ट्रक, ट्वीट कर बताया मजेदार एक्सपीरिएंस

ढकी हुई जगह पर करें पार्क

बहुत से लोग अपनी बाइक को खुली जगह पर पार्क कर देते हैं। जिससे बाइक में बारिश के पानी से जंग जाती है। इससे बाइक को काफी नुकसान होता है। इसलिए बरसात के दिनों में बाइक को हमेशा ढकी हुई जगह पर पार्क करने की नसीहत दी जाती है।

Story Loader