
Royal Enfield Bikes
भारत की दिग्गज मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 फीसदी इथेनॉल फ्यूल (E20) से चलने वाली 4 मोटरसाइकिलों की डीलरशिप शुरू कर दी है। बाइक मेकर ने क्लासिक 350 (Classic 350), हिमालयन (Himalayan), इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का एक नया बैच डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। यह नया बैच E20 फ्यूल से चलने और OOBD2 के अनुरूप तैयार किया गया है। बाइक्स के फ्यूल टैंक पर 'E20' पेट्रोल तक' स्टिकर लगा हुआ है, जिसे बाद में हटाया जा सकता है। बाइक्स में कोई अन्य अपडेट नहीं किया गया है।
हिमालयन 450 का अनवील करेगी कंपनी
बता दें कि बीते साल रॉयल एनफील्ड ने पांच एलिमेंट वाले मोटोवर्स को पेश किया था। इसमें मोटो थ्रिल, मोटो विले, मोटो सोनिक, मोटो रील और मोटो शॉप। मोटो थ्रिल में डर्ट ट्रैक, स्लाइड, ट्रायल स्कूल और प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इस साल उम्मीद है कि निर्माता हिमालयन 450 का अनवील करेगी। यह हिमालयन का पावरफुल वर्जन होगा।
यह भी पढ़ें: एक चार्ज में 600 किलोमीटर चलेगी Audi की ये इलेक्ट्रिक कार
आगामी दिनों में 450 CC प्लेटफॉर्म पर कई बाइक्स होंगी लांच
गौरतलब है कि रॉयल एनफील्ड आने वाले समय 450 सीसी प्लेटफॉर्म पर कई बाइक्स को लांच करने वाली है। इसमें एक कैफे रेसर और एक रोडस्टर भी शामिल है। इसमें एक एक लिक्विड-कूल्ड यूनिट इंजन है, जो रॉयल एनफील्ड में पहली बार देखने को मिला है। यह लगभग 40 BHP की हाईएस्ट पावर और 45 NM का पीक टॉर्क आउटपुट जनरेट करेगा।
यह भी पढ़ें: नेक्स्ट-जेन Renault Duster टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
Updated on:
10 Jul 2023, 3:01 PM IST
Published on:
10 Jul 2023, 3:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.