नई दिल्ली: आपने फिल्मों में तो कई बार ATV बाइक्स को देखा होगा जो काफी फास्ट होती हैं और इसपर कई बार लोग स्टंट करते हुए भी दिख जाते हैं। इन बाइक्स को देखकर आपका भी इन्हें चलाने का मन जरूर होता होगा। ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो आप भी एटीवी बाइक चलाने का लुत्फ़ ले सकते हैं क्योंकि गुरुग्राम में पोलारिस एक्सपीरियंस ज़ोन का उद्घाटन किया गया है जहां पर आप महज 500 रुपये में इन बाइक्स को चला सकते हैं।
दरअसल पोलारिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एडवेंचर ट्रैक ‘ पोलारिस एक्सपीरियंस ज़ोन ‘ पीजैड का उद्घाटन किया है जिसका नाम यंश एडवेंचर मोटरस्पोर्ट्स है। इस पीजैड का उद्घाटन पोलारिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, कंट्री हेड पंकज दूबे ने किया है। यंश एडवेंचर मोटरस्पोर्ट्स गुरुग्राम ( हरियाणा ) में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर वैली व्यू एस्टेट के सामने ग्वाल पहाड़ी पर 1 एकड़ में फैला हुआ है। इस पीजैड में पोलारिस स्पोर्ट्स मैन 90, आउटलॉ 90, स्पोर्ट्समैन 400, ट्रेलबॉक्स 300, फीनिक्स 200 और आरजेडआर 170 बाइक्स मौजूद हैं। इस ट्रैक के उद्घाटन के दौरान यंश एडवेंचर मोटरस्पोर्ट्स के मालिक आनंद शर्मा भी मौजूद रहे और उन्होंने पोलारिस के साथ पार्टनरशिप पर ख़ुशी जाहिर की।
यंश एडवेंचर मोटरस्पोर्ट्स में आपको एक प्रॉपर एटीवी ट्रैक दिया गया है जहां पर आप एटीवी राइड का मज़ा ले सकते हैं, ये ट्रैक इस तरह से तैयार किया है जिससे आपको पहाड़ी रास्तों पर बाइक चलाने का मज़ा आएगा क्योंकि ट्रैक पर घुमावदार और संकरे रास्ते, ऊबड़ खाबड़ रास्ते भी बनाए गए हैं जिसपर आपको पूरा एडवेंचर राइडिंग वाला एक्सपीरियंस मिलेगा।
महंगी से महंगी बाइक के पार्ट्स इस मार्केट में बिकते हैं थोक के भाव, क्वालिटी भी होती है बेहतरीन

बच्चों के लिए भी एटीवी की व्यवस्था
आमतौर पर एटीवी बाइक्स सिर्फ वयस्कों के लिए होती हैं लेकिन यंश एडवेंचर मोटरस्पोर्ट्स में 6 साल तक के बच्चों के लिए भी ख़ास एटीवी बाइक्स की व्यवस्था की गई है जिनकी क्षमता 50 सीसी तक है वहीं जो बाइक्स वयस्कों के लिए रखी गयी हैं उनकी क्षमता 400 सीसी और उससे ज्यादा भी है। इस ट्रैक के बीच में एक रेस्टोरेंट भी है जहां पर आपके लिए खाने और पानी की भी व्यवस्था भी है और यहां पर हर उम्र के लोग आकर एटीवी बाइक राइडिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
5,000 से 10,000 रुपये का चालान महज 100 रुपये में हो जाएगा माफ़, जानें कैसे
एटीवी राइडिंग के लिए मौजूद है स्टाफ
इस एटीवी एडवेंचर स्पॉट की ख़ास बात ये है कि अगर कोई शख्स जिसे एटीवी बाइक चलानी नहीं आती तो उसे एटीवी चलाने से पहले प्रॉपर ट्रेनिंग दी जाती है साथ ही उसे अच्छे से गाइड किया जाता है जिससे उसे एटीवी चलाने में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो।
सेफ्टी का ख़ास ख्याल
यंश एडवेंचर मोटरस्पोर्ट्स में लोगों की सेफ्टी का ख़ास ख्याल रखा जाता है और उन्हें राइडिंग से पहले प्रॉपर सेफ्टी गियर्स दिए जाते हैं जिनमें सेफ्टी जैकेट, चेस्ट आर्मर, नई कैप गार्ड और हेलमेट शामिल है। ये सेफ्टी गियर्स राइडर्स को पूरी तरह से सुरक्षित रखते हैं।
कभी TV पर नहीं दिखता BMW और AUDI का प्रचार फिर भी धड़ल्ले से बिकती हैं इनकी कारें
कैसे चलाएं एटीवी बाइक
यंश एडवेंचर मोटरस्पोर्ट्स के उद्घाटन के दौरान हमारी टीम ने एटीवी बाइक चलाई। अब हम आपको इस राइड के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप एटीवी बाइक्स के बारे में बारीकी से समझ सकें। जैसा कि हमने बताया कि एटीवी बाइक्स 400 या उससे ज्यादा सीसी की होती हैं और ये बेहद पावरफुल होती हैं। अगर आप पहली बार एटीवी चलाने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए जिससे आपको एटीवी चलाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
एटीवी बाइक्स किसी कार की तरह होती हैं जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाता है। ये स्टीयरिंग के साथ भी होती हैं और बाइक हैंडल के साथ भी होती हैं जिन्हें आप सुविधा के हिसाब से चला सकते हैं। लेकिन आप जब इसे चलाना शुरू करते हैं तो आपको स्पीड बेहद कम रखनी होती है क्योंकि तेज स्पीड में इन बाइक्स को कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है। एक बार जब आपको आइडिया हो जाए तब आप स्पीड तेज कर सकते हैं।
हेलमेट पहनने के बावजूद कट सकता है चालान, बचने के लिए पढ़ें ये खबर
कोशिश करें की आप ढलान पर बाइक की स्पीड कम ही रखें क्योंकि यहां पर आपका संतुलन बिगड़ सकता है। आप जब तीखे मोड़ पर बाइक चलाते हैं तो यहां पर भी स्पीड कम रखें। सीधे ट्रैक पर आप स्पीड में बाइक चला सकते हैं। अगर आप अच्छे से एटीवी राइड का मज़ा लेना चाहते हैं तो सिर्फ बैठे ना रहे बल्कि जरूरत के हिसाब से खड़े होकर भी बाइक चलाएं और अपनी पोजीशन का सही इस्तेमाल करें इससे आपकी बाइक स्टेबल रहती है।