
Maruti Suzuki Baleno: भारत में मारुति सुजुकी की कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है। ब्रांड की ही एक प्रीमियम हैचबैक के तौर पर पहचान बनाने वाली Maruti Suzuki Baleno देश की बेस्ट सेलिंग कार के रूप में उभर कर सामने आई है। अगर हम पिछले महीने नवंबर 2024 के सेल्स आंकड़ों पर नजर डालें तो, 16 हजार 293 यूनिट्स बलेनो कार्स की देश में बिक्री हुई है। मारुति सुजुकी, बलेनो शोरूम के माध्यम से भारत में बेचती है। यह हैचबैक सेना के जवानों के लिए CSD कैंटीन में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
ऐसे में अगर आपके घर में कोई इंडियन आर्मी में है तो, इसकी खरीद पर तगड़ी बचत की जा सकती है। सीडीएस (CSD) मतलब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट से इसकी खरीद पर 28 प्रतिशत GST की जगह इसके आधा 14 प्रतिशत ही पड़ती है। जिससे टैक्स पर एक अच्छी-खासी बचत की जा सकती है।
रिपोर्ट्स के हिसाब से, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट में इसके एंट्री-लेवल सिग्मा वेरिएंट का प्राइस 5.90 लाख रुपए है। जबकि यही कार मार्केट से खरीदने पर 6.66 लाख रुपए की एक्स-शोरूम पर उपलब्ध है। इस गणित के हिसाब से इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट को CDS से खरीदने पर 76 हजार रुपए तक की बचत की जा सकती है।
इसके अल्फा वेरिएंट की CDS कीमत 8.20 लाख रुपये है। बाजार से इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.38 लाख रुपये है। इसे इंडियन आर्मी कैंटीन से खरीदने पर 1.18 लाख रुपये तक बचा सकते हैं। ये डिस्काउंट सभी वेरिएंट्स के लिए उपलब्ध है।
इसका फायदा देश के जवान और उनका परिवार ही उठा साथ है। CSD रक्षा मंत्रालय के जरिए संचालित भारत सरकार की एक संस्था है, जो भारतीय जवानों के लिए काम करती है। CSD स्टोर्स लखनऊ, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता और मुंबई जैसे कई शहरों में मौजूद हैं।
सेफ्टी के लिहाज से मारुति बलेनो में, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसका माइलेज 22.35 से 30.61 किमी/लीटर के बीच है।
Updated on:
16 Dec 2024, 10:35 AM IST
Published on:
15 Dec 2024, 6:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.