
Skoda Kylaq SUV: दिग्गज का निर्माता कंपनी स्कोडा ने भारतीय बाजार में हाल ही में अपनी नई कम्पैक्ट एसयूवी काईलैक को लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के महज 10 दिनों के भीतर ब्रांड को इस एसयूवी के लिए 10000 बुकिंग प्राप्त हुई हैं।
कंपनी ने महाराष्ट्र के अपने चाकन प्लांट में इस एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। यह SUV MQB A0 IN प्लेटफार्म पर बेस्ड पांचवा मॉडल है। कंपनी इसी प्लेटफार्म पर स्कोडा कुशाक, स्लाविया और फॉक्सवैगन टाइगुन और वर्ट्स का भी प्रोडक्शन किया जाता है। काईलैक का भारतीय बाजार में मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा महिंद्रा एक्सयूवी 3XO जैसे मॉडल्स से होता है।
स्कोडा इंडिया ने काईलैक के साथ 'इंडिया ड्रीम टूर' स्टार्ट किया है, जिसके तहत तीन गाड़ियां देश के विभिन्न शहरों से घूमते हुए, 25 जनवरी को चाकन प्लांट पर पहुंचेंगी। कंपनी, अगले साल जनवरी महीने में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में भी पेश करेगी।
डिलीवरी की बात करें तो 27 जनवरी 2025 से इसे डिलीवर करना शुरू किया जाएगा। ब्रांड ने फिलहाल के लिए एंट्री-लेवल वेरिएंट की बुकिंग लेना बंद कर दिया है।
स्कोडा अपनी इस ऑल न्यू काईलैक का प्रोडक्शन घरेलू बाजार और एक्सपोर्ट दोनों में लिए स्थानीय स्तर पर करेगी। कंपनी ने काईलैक की निर्माण क्षमता को 30 फीसदी से बढ़ाकर 2.55 लाख यूनिट सालाना कर दिया है। स्कोडा का कहना है कि इस नई SUV को सेफ्टी, क्वालिटी, कंफर्ट और ग्लोबल डिजाइन पर बनाया है।
इसके फीचर्स की बात करें तो 10.1 इंच का टचस्क्रीन, 8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेशन के साथ 6-वे पावर्ड फ्रंट-रो सीटें, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और स्टार्ट/स्टॉप पुश-बटन के साथ कीलेस एंट्री जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
सेफ्टी के तौर पर स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कन्ट्रोल, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और सेंसर के साथ एक रिवर्स पार्किंग कैमरा शामिल हैं। प्राइस की बात करें तो 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू है।
Updated on:
16 Dec 2024, 10:36 AM IST
Published on:
15 Dec 2024, 3:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.