24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 लाख रुपए से कम कीमत में घर ला सकते हैं ये 4 Sports Bikes; तगड़े फीचर्स के साथ मिलेगा दमदार माइलेज

Best Sports Bikes: ये बाइक बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स से लैस हैं। इनका माइलेज 30 से 40 KMPL के बीच है। जिनमें से एक ऑप्शन का चयन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन मोटरसाइकिल्स के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 14 Dec 2024, 4:52 PM IST

Sports Bikes

Best Sports Bikes Under 2 Lakh: अगर आप भी एक बढ़िया स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं तो तो यह खबर आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में हम आपको दो लाख रुपये से काम कीमत में आने वाली 4 स्पोर्ट्स बाइक के बारे में बताएंगे। ये बाइक बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स से लैस हैं। इनका माइलेज 30 से 40 KMPL के बीच है। जिनमें से एक ऑप्शन का चयन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन मोटरसाइकिल्स के बारे में।

यह भी पढ़ें–Petrol, Diesel, CNG या Electric, कौन सी कार आपके लिए होगी बेस्ट? आसान भाषा में यहां समझिए

Bajaj Pulsar RS 200: बजाज पल्सर आरएस 200

200cc सेगमेंट में सबसे कम कीमत में आने वाली ये स्पोर्ट बाइक आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 1.74 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। यह बाइक 200 cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस है, जो 24.1 बीएचपी की पावर और 18.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

यह भी पढ़ें– KIA की इस कार को खरीदने के लिए लगी लाइन; 6 महीने से ज्यादा पहुंचा वोटिंग पीरियड, कीमत 63.90 लाख रुपये

Yamaha R15 V4: यामाहा आर15 वी4

दूसरे विकल्प के तौर पर यामाहा आर15 वी4 को खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.82 लाख रुपये है। यह स्पोर्ट्स बाइक 155cc के सिंगल-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस है,18.1 बीएचपी की पावर और 14.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें भी 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह बाइक ABS फीचर से लैस है, ब्रांड भारत सहित पूरे ग्लोबल मार्केट में इसकी बिक्री करता है।

यह भी पढ़ें– ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती एसयूवी; 5-स्टार सेफ्टी, 6 एयरबैग और मिलते हैं स्मार्ट फीचर्स, 6 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Hero Karizma XMR: हीरो करिज्मा एक्सएमआर

तीसरे विकल्प के तौर पर मेड-इन-इंडिया हीरो करिज्मा एक्सएमआर को घर ला सकते हैं। इस बाइक ने नए अवतार में भारत में कमबैक किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.79 लाख रुपये है। यह स्पोर्ट्स बाइक 210cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 25.1 बीएपची की पावर और 20.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

यह भी पढ़ें– एक महीने में 10 हजार से भी ज्यादा लोगों की ड्रीम कार बनी MARUTI की ये गाड़ी; 34 का माइलेज, कीमत मात्र 5.55 लाख रुपये

Suzuki Gixxer SF 250: सुजुकी जिक्सर एसएफ 250

चौथे विकल्प के तौर पर सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.92 लाख रुपये है। यह बाइक 249cc ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस है। यह इंजन 26.1 बीएचपी की पावर और 22.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, इसमें भी 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

यह भी पढ़ें– Mahindra Thar पर मिल रहा 3 लाख रुपये का तगड़ा डिस्काउंट, मिस किया तो पछताएंगे