24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KIA की इस कार को खरीदने के लिए लगी लाइन; 6 महीने से ज्यादा पहुंचा वोटिंग पीरियड, कीमत 63.90 लाख रुपये

New Kia Carnival: नई कार्निवल में 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 193 पीएस की पावर जनरेट करता है। यह 8-स्‍पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 12 Dec 2024, 7:24 PM IST

New Kia Carnival

2024 Kia Carnival: साउथ कोरियाई कार ब्रांड किआ (KIA India) ने भारत में अपनी हालिया लॉन्च नई कार्निवल एमपीवी की 400 यूनिट्स का नया माइलस्टोन हासिल कर लिया है। आपको यह आंकड़ा भले ही छोटा लगे, लेकिन गाड़ी की कीमत के लिहाज से बेहतर है। हाल ये है कि इस एमपीवी के लिए भारतीय ग्राहकों ने लाइन लगा रखी है। जी हां! सही पढ़ा आपने, दरसल इसकी ज्यादा डिमांड के चलते वोटिंग पीरियड 6 महीने से ज्यादा हो गया है। ब्रांड को अब तक इस एमपीवी कार के लिए 3,350 बुकिंग हासिल कर लिया है।

Kia Carnival Price: कितनी है कीमत?

नई कार्निवल एमपीवी के प्राइस की बात करें तो 63.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम से स्टार्ट होती है। कार्निवल दो वेरिएंट्स लिमोजिन और लिमोजिन प्लस में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें–ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती एसयूवी; 5-स्टार सेफ्टी, 6 एयरबैग और मिलते हैं स्मार्ट फीचर्स, 6 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Kia Carnival Features: कैसे हैं फीचर्स?

फीचर्स के लिहाज से इसमें ड्यूल सनरूफ, 12.3 इंच कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा, स्‍मार्ट पावर स्‍लाइडिंग डोर, फ्रंट एलईडी फॉग लैंप, रियर एलईडी कॉम्‍बिनेशन लैंप, सेकेंड रो पावर्ड सीट्स के साथ वेंटिलेशन, बोस का प्रीमियम साउंड सिस्‍टम और 12 स्‍पीकर्स, वायरलैस फोन चार्जर, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, थ्री जोन फुली ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल, 8 एयरबैग, रियर क्रॉस ट्रैफिक कॉलिजन अवाइडेंस सिस्‍टम जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

यह भी पढ़ें–एक महीने में 10 हजार से भी ज्यादा लोगों की ड्रीम कार बनी MARUTI की ये गाड़ी; 34 का माइलेज, कीमत मात्र 5.55 लाख रुपये

Kia Carnival: पॉवरट्रेन?

नई कार्निवल में 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 193 पीएस की पावर जनरेट करता है। यह 8-स्‍पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसका ARAI प्रमाणित माइलेज 14.85 Kmpl का है। यह दो कलर ऑप्शन Glacier White Pearl और Fusion Black में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें– Mahindra Thar पर मिल रहा 3 लाख रुपये का तगड़ा डिस्काउंट, मिस किया तो पछताएंगे