टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल दिखा है उसमें बोलेरो की पहचान बनी बॉक्सी डिजाइन और सीधा-खड़ा स्टांस बरकरार रखा गया है। हालांकि इस बार डिजाइन में कुछ नयापन भी नजर आया है। जैसे साइड प्रोफाइल में उभरी हुई मसल लाइन्स, फ्लैट बोनट और नए राउंड शेप वाले एलईडी हेडलैम्प्स देखने को मिला है। साथ ही फ्रंट में वर्टिकल स्लैट ग्रिल इसे एक नया फेस दे रहे हैं।