
Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e (Image Source: Tata & Mahindra)
Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e: भारत की सड़कों पर अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV लॉन्च को लॉन्च कर दिया है, जो सीधे Mahindra की XEV 9e को टक्कर देती है। दोनों ही गाड़ियां दमदार फीचर्स, शानदार रेंज और प्रीमियम लुक्स के साथ आती हैं। आइए जानते हैं इन दोनों SUV के बीच क्या फर्क है और कौन-सी आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।
Tata Harrier EV की शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Mahindra XEV 9e की कीमत 22.65 लाख रुपये से शुरू होती है। यानि Harrier EV करीब 1 लाख रुपये सस्ती है। महिंद्रा का चार्जर अलग से आता है जिसकी कीमत 75,000 रुपये है।
Harrier EV लंबाई में थोड़ी कम है, लेकिन चौड़ाई और ऊंचाई के मामले में यह आगे है। वहीं Mahindra XEV 9e का व्हीलबेस ज्यादा है, जिससे अंदर ज्यादा लेगरूम मिलता है।
| पैरामीटर | Harrier EV | XEV 9e |
|---|---|---|
| लंबाई | 4607 mm | 4789 mm |
| चौड़ाई | 2132 mm | 1907 mm |
| ऊंचाई | 1740 mm | 1694 mm |
| व्हीलबेस | 2741 mm | 2775 mm |
| बूट स्पेस | 502 L | 663 L |
| फ्रंट बूट (Frunk) | 35 L | 150 L |
XEV 9e ज्यादा स्टोरेज और जगह देती है, लेकिन Harrier EV ज्यादा चौड़ी और ऊंची है, जो सड़क पर मस्कुलर लुक देती है।
Harrier EV में दो बैटरी विकल्प 65 kWh और 75 kWh मिलते हैं। इसका पावरफुल वेरिएंट 504 Nm टॉर्क और 0-100 की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है। वहीं XEV 9e में 59 kWh और 79 kWh बैटरी मिलती है लेकिन इसका टॉप वेरिएंट भी 6.8 सेकंड में ही 0-100 पहुंचता है।
| फीचर | Harrier EV | XEV 9e |
|---|---|---|
| बैटरी | 65 kWh / 75 kWh | 59 kWh / 79 kWh |
| टॉप पावर | 391 bhp | 282 bhp |
| टॉर्क | 504 Nm | 380 Nm |
| ड्राइव | AWD (All Wheel Drive) | RWD (Rear Wheel Drive) |
पावर और परफॉर्मेंस के मामले में Harrier EV बायजी मार लेती है। इसका ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम हर तरह के रास्तों पर शानदार पकड़ और कंट्रोल देता है।
Tata Harrier EV की ऑफिशियल MIDC रेंज 627 किमी है, जबकि महिंद्रा XEV 9e की रेंज 656 किमी तक जाती है। हालांकि Harrier EV की रियल वर्ल्ड रेंज करीब 480-505 किमी है।
| मॉडल | बैटरी क्षमता | दावा की गई रेंज (एक चार्ज में) |
|---|---|---|
| Tata Harrier EV | 75 kWh | 627 किलोमीटर (MIDC साइकिल पर) |
| Mahindra XEV 9e | 59 kWh / 79 kWh | 542 किलोमीटर (59 kWh) 656 किलोमीटर (79 kWh) |
| जरूरत | बेस्ट SUV |
|---|---|
| बजट में EV | Harrier EV |
| ज्यादा पावर और AWD | Harrier EV |
| ज्यादा स्टोरेज और रेंज | XEV 9e |
| फैमिली और लंबी यात्रा | XEV 9e |
अगर आप एक दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Tata Harrier EV आपको निराश नहीं करेगी। लेकिन अगर आपकी जरूरत ज्यादा रेंज और जगह की है तो Mahindra XEV 9e बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है।
Published on:
04 Jun 2025 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
