इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल मोटर सेटअप दिया गया है जो आगे और पीछे के पहियों को अलग-अलग पावर देता है। इसका पीक टॉर्क 504 Nm तक जाता है और 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार यह SUV सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ लेती है। साथ ही Boost Mode और कई Terrain मोड (जैसे मड रस्ट, स्नो, रॉक क्रॉल, सैंड) भी शामिल हैं, जिससे यह ऑफ-रोडिंग में भी पूरी तरह सक्षम है।