23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahindra Discount Offers: इस महीने महिंद्रा की कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, करें 3 लाख रुपये तक की बचत

Mahindra Discount Offer: इस महीने अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसका बेनिफिट आप उठा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 23 Nov 2024, 6:33 PM IST

Mahindra Scorpio Classic

Mahindra Discount Offer November 2024: अगर आप भी महिंद्रा की नई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो, आपके लिए यह सही समय हो सकता है। जी हां! सही पढ़ा आपने, दरअसल कंपनी इस महीने अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिसका बेनिफिट आप उठा सकते हैं। चलिए जानते हैं किस पर कितने की छूट मिल रही है।

Mahindra Thar: महिंद्रा थार

ऑटोकार इंडिया के अनुसार, महिंद्रा थार के RWD पेट्रोल (ऑटोमेटिक) वेरिएंट पर 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, डीजल (मैनुअल) वेरिएंट पर 50 हजार रुपये का बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके साथ ही 25 हजार रुपये की एक्सेसरीज भी ऑफर की जा रही हैं। हालांकि, थार 4WD वेरिएंट पर किसी भी प्रकार का डिस्काउंट नहीं है।

यह भी पढ़ें– गर्दा उड़ाने आ रहीं Mahindra की दो नई इलेक्ट्रिक SUV; प्रीमियम लुक, दमदार रेंज…बहुत कुछ खास, इस दिन होंगी लॉन्च

Mahindra Scorpio Classic: महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक

स्कॉर्पियो क्लासिक के बेस (एस वेरिएंट) पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके टॉप वेरिएंट (एस11) पर 50,000 रुपये फायदा उठा सकते हैं। इस पर 20,000 रुपये की फ्री एक्सेसरीज शामिल हैं। स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत 13.62 लाख रुपये से 17.42 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के बीच है।

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

इस एसयूवी के Z4 और Z6 वेरिएंट पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, Z8L वेरिएंट पर 40 हजार रुपये का बेनिफिट ले सकते हैं। इसके Z2, Z8S और Z8 वेरिएंट पर कोई छूट नहीं है। कीमत की बात करें तो 13.85 लाख से 24.54 लाख रुपये (एक्स शोरूम) के बीच है।

यह भी पढ़ें– Citroen C5 Aircross: भारत में अब नहीं खरीद पाएंगे ये कार, कंपनी ने बंद की बिक्री

Mahindra XUV400: महिंद्रा XUV400

सबसे ज्यादा डिस्काउंट इस महीने महिंद्रा XUV400 पर मिल रहा है, जो तीन लाख रुपये तक है। इसके 39.4kWh बैटरी और 7.2kW फास्ट चार्जिंग वाले EL Pro वेरिएंट पर 3 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो 16.74 लाख रुपये से 17.49 लाख रुपये के बीच है।

यह भी पढ़ें– Car Tips for Winter: सर्दियों में अपनी गाड़ी का ऐसे रखें ख्याल, अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स