27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जरूरतमंदों को उनके मुकाम पर पहुंचा रही आनंद महिंद्रा की फ्री कैब सर्विस

Anand Mahindra ने मुंबई में free कैब सर्विस शुरू की है जो दहिसर और बांद्रा के बीच लोगों को अपनी सेवाएं दे रही हैं। तकरीबन 100 लोग इस फ्री कैब सर्विस का लाभ भी ले रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vineet Singh

Apr 29, 2020

nand Mahindra Free Cab Service

nand Mahindra Free Cab Service

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ( Anand Mahindra ) ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी साझा किए जिसमें उन्होंने दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए शुरू की गई फ्री कैब सर्विस ( free cab service ) के बारे में जानकारी दी है।

आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा ने मुंबई में free कैब सर्विस शुरू की है जो दहिसर और बांद्रा के बीच लोगों को अपनी सेवाएं दे रही हैं। तकरीबन 100 लोग इस फ्री कैब सर्विस का लाभ भी ले रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में महिंद्रा लॉजिस्टिक लिमिटेड एलाइट में मुंबई पुलिस ( Mumbai police ) के साथ मिलकर इस कैब सेवा का संचालन शुरू किया है। लॉक डाउन में गरीब और जरूरतमंद लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना आए इस बात का पूरा ख्याल आनंद महिंद्रा और उनकी कंपनी की तरफ से रखा जा रहा है और उन्हीं की फ्री कैब सर्विस अब लोगों तक मदद पहुंचा रही है।

Cab सर्विस को मुंबई पुलिस की मदद से संचालित किया जा रहा है और सिर्फ गरीब जरूरतमंद बुजुर्ग और दिव्यांग ( free cab for needy ) ही इसका फायदा ले सकते। स्केब का लाभ उठाने के लिए लोग 02228840566, 02226457900, 986709665 पर कॉल कर सकते हैं जिसके बाद यह कॉल कंट्रोल रूम तक जाएगी और इसे तुरंत मदद के लिए भेजा जाएगा। यह कैब सर्विस पूरी तरह से फ्री है।