
Maruti Hybrid Cars: मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो में Hybrid कारों की रेंज बढ़ाने जा रही है, जो 35-40 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम होंगी। कंपनी अपनी HEV-Series Hybrid टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जो ज्यादा किफायती और कम एमिशन वाली होगी। 2025 से 2029 के बीच Maruti SUV, हैचबैक और MPV सेगमेंट में कई नई Hybrid कारें लॉन्च करेगी। चलिए जानते हैं इन अपकमिंग कारों से जुड़ी डिटेल्स के बारे में।
यह मौजूदा 5-सीटर Grand Vitara का 7-सीटर वर्जन होगा, जिसमें Toyota की Series-Parallel Hybrid टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसमें 1.5L K15C पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 1.5L Atkinson Cycle पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा।
Fronx कंपनी की पहली कार होगी जिसमें Suzuki की HEV-Series Hybrid टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसमें Swift से लिया गया Z-Series पेट्रोल इंजन होगा।
Baleno Hybrid में भी Suzuki की HEV-Series Hybrid टेक्नोलॉजी होगी। यह ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार होगी।
यह जापान-स्पेक Spacia पर आधारित नई छोटी MPV (कोडनेम YDB) होगी। इसे Renault Triber और Nissan की आने वाली MPV को टक्कर देने के लिए लाया जाएगा।
Swift Hybrid में भी Z-Series पेट्रोल इंजन और Suzuki की HEV-Series Hybrid टेक्नोलॉजी मिलेगी। यह हाई माइलेज और लो एमिशन वाली गाड़ी होगी।
Brezza का अगला जनरेशन 2029 में आएगा, जिसमें Maruti अपनी इन-हाउस HEV-Series Hybrid टेक्नोलॉजी देगी, जिससे यह ज्यादा माइलेज और बेहतर परफॉर्मेंस देगी।
| मॉडल | संभावित लॉन्च | हाइब्रिड टेक्नोलॉजी |
|---|---|---|
| 7-सीटर Maruti Grand Vitara | 2025 की दूसरी छमाही | Toyota की Series-Parallel Hybrid |
| Maruti Fronx Hybrid | 2025 के अंत या 2026 | Suzuki की HEV-Series Hybrid |
| Maruti Baleno Hybrid | 2026 | Suzuki की HEV-Series Hybrid |
| नई Maruti Compact MPV | 2026 | Suzuki की HEV-Series Hybrid |
| Maruti Swift Hybrid | 2027 | Suzuki की HEV-Series Hybrid |
| Maruti Brezza Hybrid | 2029 | Suzuki की HEV-Series Hybrid |
Maruti की आने वाली ये Hybrid कारें 35-40 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम होंगी, जो इन्हें ज्यादा फ्यूल-इफिशिएंट और किफायती बनाएगा।
Published on:
29 Mar 2025 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
