4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maruti Alto 800 पर मिल रहा 60,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट, दिसंबर भर है मौक़ा

Maruti Suzuki की इस कार पर मिल रहा है डिस्काउंट ये कार देती है अच्छा-खासा माइलेज इस कार में आसानी से बैठ सकते हैं 5 लोग

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Dec 16, 2019

Maruti Suzuki Discount Offer

Maruti Suzuki Discount Offer

नई दिल्ली: साल 2019 खत्म होने वाला है और 2020 को शुरू होने में अब चंद हफ़्तों का समय रह गया है। आपको बता दें कि अप्रैल 2020 से bs6 इंजन वाली कारों को ही भारत में बनाया जाएगा। कई कार कंपनियां हैं जिन्होंने अपनी कारों को नये इंजन से अपडेट करना शुरू कर दिया है। वहीं मारुति सुज़ुकी ( Maruti Suzuki ) ने अपनी 8 पॉपुलर कारों को BS6 इंजन से अपडेट कर दिया है और इन्हीं में से एक कार ऐसी है जिसकी खरीद पर आपको बंपर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

बदल जाएगी उत्तर प्रदेश पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 700 इलेक्ट्रिक बसों को मिली हरी झंडी

Maruti Suzuki अपने कई BS6 मॉडल्स पर डिस्काउंट ( Maruti Suzuki offer cash discount ) दे रही है और इन्हीं में से एक कार है alto 800 , जी हां कंपनी की सबसे सस्ती कार Alto 800 की बात करें तो कंपनी इसपर करीब 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। मारुति ऑल्टो 800 हैचबैक एक ऐसी किफायती कार है जिसमें अधिकतम 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसमें 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट , 15,000 रुपये का एक्सचेंज बॉनस और 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मौजूद है।

इंजन और पावर

मारुति ऑल्टो 800 में 1 पेट्रोल इंजन और 1 CNG इंजन ऑफर किया जा रहा है। पेट्रोल इंजन 796 cc के साथ आता है। वही, CNG इंजन भी 796 cc के साथ ही आता है। ये इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है और वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर ऑल्टो 800 24.7 kmpl से 33.0 km/kg तक का माइलेज देती है।

अब प्रदूषण पर लगेगी लगाम, शुरू हुआ इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल

नवंबर महीने में Maruti Suzuki के Alto 800 की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने पिछले महीने 15,086 यूनिट्स की बिक्री की है। इस बिक्री के साथ यह चौथे स्थान पर मौजूद रही है। Alto हमेशा से ही देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, लेकिन ग्राहकों की बदलती भावनाओं के चलते अब यह स्थान मारुति की ही प्रीमियम कारों पर जा रहा है।

Story Loader