16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब प्रदूषण पर लगेगी लगाम, शुरू हुआ इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल

ये बसें हिमाचल प्रदेश, मंबई, तेलंगाना और केरला की सड़कों पर पहले से ही दौड़ रही हैं।कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक बस ने भारत में 5 लाख किलोमीटर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 28 Dec 2018, 3:31 PM IST

bus

अब प्रदूषण पर लगेगी लगाम, शुरू हुआ इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में हवा की क्वालिटी में भारी गिरावट आई है, जिसके चलते लोगों को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। और ये पहली बार नहीं हैं बल्कि हर साल दीवाली के बाद ठंड के मौसम में दिल्लीवालों को ऐसी ही हालत का सामना करना पड़ता है। प्रदूषण की इसी समस्या से निपटने के लिए दिल्ली में ऑड और इवेन सिस्टम को लागू किया गया था, लेकिन अब दिल्ली सरकार राज्य में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए एक्शन में आ गई है। दिल्ली सरकार की तरफ से जीरो-इमिशन और बिना आवाज वाली इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू हो गया है।

सड़कों पर फिर दौड़ेगी सुसाइड डोर वाली लिंकन कॉन्टिनेंटल कार, जानें इस बार क्या होगा नया

Olectra-BYD 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बस है। ड्राइवर के साथ 35 लोगों के बैठने के लिए बनी ये इलेक्ट्रिक बस अगले तीन महीनों तक राजधानी दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी। इस ट्रायल में मौजूदा कंडीशन की स्टडी कर इसकी एफिशियेंसी बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।

75 के माइलेज वाले इस स्कूटर ने जीता दिल, लाइसेंस साथ लेकर चलने की नहीं होती जरूरत

eBuzz K9 में बड़ी लिथियन-आयन आयरन फॉसफेट बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर 300 किलोमीटर का रेंज देती है।

आपको बता दें कि ये बसें हिमाचल प्रदेश, मंबई, तेलंगाना और केरला की सड़कों पर पहले से ही दौड़ रही हैं।कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक बस ने भारत में 5 लाख किलोमीटर का सफर अब तक तय किया है।

Birthday Spl: जगुआर और लैंडरोवर कंपनी के मालिक 'रतन टाटा' करते हैं इन 2 सस्ती कारों की सवारी