नई दिल्ली: टाटा नमक से घर-घर में पहचान बनाने वाले रतन टाटा आज 81 साल के हो गए हैं। 1937 में मुंबई में पैदा हुए रतन टाटा निजी जिंदगी में सादगी पसंद हैं। रतन टाटा की लीडरशिप में टाटा कंपनी ने बहुत सारी उंचाइयां छुई है। उन्ही में से एक जगुआर जैसी कंपनी का टेकओवर। आज टाटा का नाम दुनियाभर में उनकी शानदार कारों की वजह से जाना जाता है। आम आदमी को कम कीमत में शानदार कार दिलाकर टाटा ने कई लोगों का कार वाला सपना पूरा किया है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जगुआर और लैंडरोवर कंपनी के मालिक रतन टाटा अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद मामूली कार की सवारी करते हैं। रतन टाटा खुद जिन कारों से चलते हैं उनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल पर्सनल लाइफ में ऑफिस और लोकल सफर के लिए रतन टाटा बेहद सस्ती कारों का इस्तेमाल करते हैं। चौंकिए नहीं, क्योंकि ये बात एकदम सच है।