फीचर्स-इस स्कूटर में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इन्फोटेनमेंट सिस्टम में आप ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। ये टच-स्क्रीन के साथ आएगा, जो पूरी तरह वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ होगा। रिमोट डायग्नोस्टिक्स, सैटेलाइट नेविगेशन के साथ-साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक और टेलीस्कॉपिक फ्रंट सस्पेंशन है। इस स्कूटर में आसानी से बैक करने के लिए स्कूटर में रिवर्स गियर भी दिया है।