नए बदलाव
मिली जानकारी के अनुसार, सियाज फेसलिफ्ट अगस्त माह में लॉन्च की जा सकती है। इस मॉडल के पेट्रोल वेरिएंट में एसएचवीएस (माइल्ड हाइब्रिड) टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी। नई सियाज में नए फ्रंट बंपर और रियर बंपर लगाए जा सकते हैं। इंटीरियर की बात करें तो उसमें भी काफी बदलाव किए जाएंगे, क्रोम और लैद का डिजाइन, नया म्यूजिक सिस्टम और अन्य फीचर्स शामिल किए जाएंगे। कार का लुक बाहर से भी काफी बदला जाएगा, जो कि लोगों को काफी पसंद आने वाला है।