
ऐसे चेक करें कार सबसे पहले ये देखें कि ओडोमीटर काम कर रहा है और उस पर देखिए की कार अधिक से अधिक 100 किलो मीटर से ज्यादा चली नहीं होनी चाहिए। ठीक से रोशनी के बीच पूरी बॉडी को देख लीजिए। ये देखिए की कहीं पेंट हल्का या डार्क तो नहीं हो रहा है, क्योंकि कई बार कार पर लगी चोट को पेंट के जरिए छिपाया जाता है। टायर को पूरी तरह से देखें की वो बिल्कुल नए हैं या नहीं उसके बाद बोनट खोल कर चेसी, इंजन नंबर चेक कर लीजिए। कार की लाइट्स, म्यूजिक सिस्टम, एसी और हॉर्न को चेक कर लीजिए।
Published on:
08 May 2018 08:27 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
