
Nitin Gadkari inaugurates new vehicle Scrapping Facility in Haryana
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज हरियाणा सरकार में कैबिनेट परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की उपस्थिति में एक नई पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RSVF) का उद्घाटन किया। अभिषेक ग्रुप और जापान स्थित कैहो सांग्यो (Kaiho Sangyo) के बीच एक साझेदारी द्वारा हरियाणा के नूंह जिले के फतेहपुर गांव में सरकार द्वारा अधिकृत इस वाहन स्क्रैपिंग सुविधा स्थापित की गई है।
इस स्क्रैपिंग फेसिलिटी को AKK नाम दिया गया है और ये देश का पहला ऐसा प्लांट है जो आधुनिक तकनीक का उपयोग कर वाहनों से अधिकतम संख्या में घटकों को उबारने और पुन: उपयोग करने के लिए तैयार करता है। इसके अलावा इन कंपोनेंट्स को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से पिघलाने और पुन: उपयोग करके स्टील और प्लास्टिक जैसी वस्तुओं को रीसायकल करने में मदद करता है। संयंत्र में हर महीने 1,800 वाहनों को रिसाइकिल करने की क्षमता है और अगले कुछ वर्षों में देश भर में 7 से 8 अन्य सुविधाएं स्थापित करने की योजना है।
राष्ट्रीय वाहन परिमार्जन नीति (National Vehicle Scrappage Policy) पिछले साल अगस्त में शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य अनुपयुक्त और प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना और एक बेहतर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। सरकार ने दावा किया है कि ये मैटिरियल रीसाइकलिंग सेक्टर देश भर में तकरीब़न 4 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगा, और यह संख्या 2025 तक 5 करोड़ तक जाने की उम्मीद है।
यह भी पढें : फटाफट मिलेगा आपकी नई कार के लिए VIP नंबर! जानिए क्या है प्रॉसेस
इस साल 1 अप्रैल से प्रभावी नई स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत, केंद्र इस बात की पुष्टि करता है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के बाद खरीदे जाने वाले वाहनों के लिए सड़क कर पर 25% तक कर छूट प्रदान करेंगे। इसके लिए स्क्रैपेज सेंटर द्वारा बाकायदा एक प्रमाणपत्र भी जारी किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल नए वाहन खरीदने के दौरान करना होगा। इससे नई कार खरीदने पर वाहन मालिक के छूट मिलेगा।
बता दें कि, पंजीकरण अवधि के अंत में वाहनों को फिटनेस परीक्षण से गुजरना पड़ता है। जहां वाणिज्यिक वाहनों को 10 वर्षों के बाद अनिवार्य परीक्षण की आवश्यकता होती है, जबकि यात्री वाहनों के लिए इसे 15 वर्ष निर्धारित किया गया है। गौरतबल हो कि, नितिन गडकरी ने पिछले साल नवंबर में नोएडा, यूपी में स्थित भारत की पहली सरकार द्वारा अनुमोदित वाहन स्क्रैपिंग और रीसाइक्लिंग फेसिलिटी का उद्घाटन किया था, जिसे मारुति सुजुकी - टोयोत्सु वाहन स्क्रैपिंग और रीसाइक्लिंग सेंटर नाम से जाना जाता है।
Published on:
10 May 2022 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
