
DMV Railbus in Japan
जापान ने आज दुनिया का पहला डुअल-मोड व्हीकल (DMV) पेश किया है। सड़क और रेलवे ट्रैक, दोनों पर फर्राटा भरने वाली इस Railbus को आज पब्लिक इस्तेमाल के लिए जापान के Kaiyo शहर में लॉन्च किया गया है। देखने में ये नई डुअल-मोड व्हीकल किसी मिनी बस जैसी है और सड़क पर ये पारंपरिक रबर से बने टायरों की मदद से दौड़ती है।
लेकिन इममें स्टील व्हील्स भी दिए गए हैं जो कि रेलवे-ट्रैक मोड के इस्तेमाल के दौरान एक्टिवेट हो जाते हैं, जिससे ये मिनी बस रेलवे ट्रैक पर भी किसी ट्रेन की तरह दौड़ने में सक्षम है। रॉयटर्स के मुताबिक, दुनिया के पहले डुअल मोटर-व्हीकल ने जापानी शहर कायो में अपनी शुरुआत की है, हालांकि सड़कों पर दौड़ते समय यह साधारण मिनीबस जैसी लगती है, लेकिन इंटरचेंज स्टेशनों पर चढ़ते समय ये स्टील व्हील्स पर चलती है।
यह भी पढें: इस साल बाजार में लॉन्च हुई ये 5 बेस्ट माइलेज़ वाली कारें
रिपोर्ट्स के अनुसार इस डुअल-मोड व्हीकल में कुल 21 लोग बैठ सकते हैं, रेलवे ट्रैक पर ये 60 किलोमीटर प्रतिघंटा और सड़क पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से दौड़ सकती है। इसमें कुल 6 पहिए दिए गए हैं, जिसमें दो रबर टायर और दो स्टील व्हील्स शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये 75 प्रतिशत तक ईंधन और मेंटनेंस की बचत करता है।
डीज़ल इंजन से चलने वाला ये Railbus अलग-अलग रंगों के साथ उपलब्ध है। आसा कोस्ट रेलवे जापान के दूर-दराज के हिस्सों में लोगों तक मोबिलिटी प्रदान करने में मदद करेगा। सीईओ शिगेकी मिउरा ने मीडिया को बताया कि, "डीएमवी स्थानीय लोगों (बस के रूप में) तक पहुंच सकता है और उन्हें रेलवे ट्रैक पर भी यात्रा करा सकता है।"
Published on:
26 Dec 2021 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
