फ्रांसीसी सरकार की तरफ से कोरोना वायरस से बचने के लिए जो कदम उठाए गए हैं उन्हें देखते हुए रेनॉ समूह की तरफ से ये फैसला लिया गया है। रेनॉ पहली ऐसी कंपनी नहीं है जिसने कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए कारों का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया है। इस लिस्ट में कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं जिनमें फेरारी, फोर्ड, एफसीए, मासेराती, फोर्ड और फोक्सवैगन का भी नाम है।