23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Skoda-Volkswagen Recall: स्कोडा-फॉक्सवैगन की इन कारों में आई खराबी, 52 कारों को किया गया रिकॉल

Skoda-Volkswagen Recall: इससे टोटल 52 गाड़ियां प्रभावित हुई हैं, जिसमें टाइगुन और वर्टस की 38 यूनिट्स और कुशाक और स्लाविया की 14 यूनिट्स शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 16 Nov 2024, 6:24 PM IST

Skoda-Volkswagen Recalls

Skoda-Volkswagen Recalls Kushaq, Taigun, Slavia and Virtus: भारत में दिग्गज कार मेकर्स, स्कोडा-फॉक्सवैगन के 4 मॉडल्स को रिकॉल किया गया है, जिसमें कुशाक (Kushaq), स्लाविया (Slavia), टाइगुन (Taigun), और वर्टस (Virtus) मॉडल शामिल हैं। जिन गाड़ियों को रिकॉल किया गया है उनका प्रोडक्शन 29 नवंबर 2023 से लेकर 20 जनवरी 2024 के बीच हुआ है।

चलिए जानते हैं कि आखिर किस खराबी के चलते कार निर्माताओं ने रिकॉल जारी किया है।

Skoda-Volkswagen Recalls: क्यों जारी किया गया रिकॉल?

Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन मॉडल्स को वापस बुलाया गया है, उनके ट्रैक कंट्रोल आर्म में वेल्डिंग समस्या देखने को मिली है। वेल्डिंग समस्या के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, ड्राइविंग के दौरान नियंत्रण खो सकता है, जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें– Mahindra XEV 9e and BE 6e: लॉन्च से पहले महिंद्रा ने दिखाया अपकमिंग EVs का भौकाल, जानें क्या कुछ होगा खास?

Skoda Volkswagen Recall Cars in India: 52 गाड़ियां हुईं प्रभावित

इससे टोटल 52 गाड़ियां प्रभावित हुई हैं, जिसमें टाइगुन और वर्टस की 38 यूनिट्स और कुशाक और स्लाविया की 14 यूनिट्स शामिल हैं। इस आधिकारिक रिकॉल को 28 अक्टूबर 2024 को पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें– Safest SUVs in India 2024: भारत में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं ये टॉप-5 एसयूवी, आप कौन सी खरीदेंगे?

हालांकि, स्कोडा-फॉक्सवैगन की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। दोनों कंपनियां इंस्पेक्शन और अपडेट के लिए प्रभावित गाड़ियों के मालिकों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करेंगी, जैसा कि रिकॉल के मामले में होता है कि गाड़ी की मरम्मत और उसके पार्ट्स को फ्री में चेंज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Best Bikes Under 1 Lakh: एक लाख रुपये से कम कीमत में घर ला सकते हैं ये बाइक, मिलेगा दमदार माइलेज