27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol पर डिपेंडेंसी कम करने का लक्ष्य, 2030 तक पेट्रोल के साथ इस फ्यूल पर चलेंगी गाड़ियां, जानें कितना बचेगा आपका पैसा

Petrol And Ethanol: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, इथेनॉल मिलाने की नीति से अब तक करीब 21.2 लाख करोड़ रुपये का विदेशी पैसा बचा है और लगभग 19.3 मिलियन मीट्रिक टन कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) इथेनॉल से बदला गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Apr 16, 2025

Petrol And Ethanol: भारत सरकार पेट्रोल पर कम निर्भर रहने और देश में बने जैव ईंधन (बायोफ्यूल) को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। अब सरकार 2030 तक पेट्रोल में 30% इथेनॉल मिलाने का नया लक्ष्य तय करने जा रही है। अभी यह स्तर करीब 20% तक पहुंच चुका है, जो कि 2025 तक पाने का लक्ष्य था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से मिली है। पहले सरकार ने 2030 तक 20% इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा था, जिसे बाद में बदलकर 2024-25 तक पूरा करने की योजना बनाई गई। इथेनॉल सप्लाई का यह साल 1 नवंबर से शुरू होकर 31 अक्तूबर तक चलता है। साल 2023-24 में औसतन 14.6% इथेनॉल मिलाया गया था, जबकि 2022-23 में यह 12.06% था।

ये भी पढ़ें-स्मार्ट फीचर्स और डिजिटल अपडेट के साथ आई 2025 Hero Super Splendor Xtech, जानें कीमत?

Petrol And Ethanol: विदेशी पैसा बचा, किसानों को फायदा

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, इथेनॉल मिलाने की नीति से अब तक करीब 21.2 लाख करोड़ रुपये का विदेशी पैसा बचा है और लगभग 19.3 मिलियन मीट्रिक टन कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) इथेनॉल से बदला गया है। इससे किसानों को भी आर्थिक फायदा हुआ है। इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुसार, पिछले 10 सालों में किसानों को इथेनॉल सप्लाई के बदले लगभग 21.04 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

Petrol: 2030 का लक्ष्य शायद 2025 में हो सकता है पूरा

ISMA, Sugar and Bio-Energy Association के डायरेक्टर दीपक बल्लानी के अनुसार, पिछले साल इथेनॉल मिलाने का स्तर 10-14% था, जो अब 19-20% तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि चीनी से इथेनॉल बनाने की मात्रा 2.1 मिलियन टन से बढ़कर इस साल लगभग 3.5 मिलियन टन हो सकती है। इसका मतलब है कि 2030 का लक्ष्य शायद 2025 तक ही पूरा हो जाए।

ये भी पढ़ें-नए लुक और बेहतरीन फीचर्स के साथ आई 2025 Citroen C3, कीमत 6.23 लाख रुपये से शुरू

Ethanol: इथेनॉल फ्यूल क्या है?

इथेनॉल एक तरह का जैव ईंधन (बायोफ्यूल) है, जिसे गन्ना या स्टार्च जैसी स चीजों से बनाते हैं। भारत में इसे पेट्रोल में मिलाकर इस्तेमाल करने के लिए इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) योजना शुरू की गई है। E20 का मतलब है – 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल। भविष्य में यह अनुपात 50-50 तक भी हो सकता है।

Ethanol Mix Petrol: E20 पेट्रोल की कीमत कैसे बनती है?

E20 पेट्रोल यानी 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल वाला फ्यूल, जियो-बीपी जैसी कंपनियां तैयार कर रही हैं। मान लीजिए मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹96 प्रति लीटर है, तो उसमें 80% पेट्रोल की कीमत ₹76.80 होगी और 20% इथेनॉल की कीमत (अगर ₹55 प्रति लीटर मानी जाए) ₹11 होगी। इस तरह E20 पेट्रोल की कुल कीमत ₹87.80 होगी, जो सामान्य पेट्रोल से ₹8.20 सस्ता है। E30 जैसे और ज़्यादा इथेनॉल वाले पेट्रोल में और ज़्यादा बचत हो सकती है – करीब ₹12 प्रति लीटर तक।

ये भी पढ़ें-टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Jawa 42 FJ, एक्जॉस्ट में नजर आएं बदलाव, क्या Royal Enfield को दे पाएगी टक्कर?