15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली की सेकेंड हैंड मार्केट में मिल जाती हैं ये धाकड़ SUV’s, आसानी से कर सकते हैं मोलभाव

तो चलिए जानते हैं सेकेंड हैंड कार मार्केट में कौन सी कारें अवेलेबल हैं और इन्हें कितनी कीमत में खरीदा जा सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Dec 31, 2019

Cheap SUV Cars

Cheap SUV Cars

नई दिल्ली: आजकल लोग महंगी SUV खरीदने की जगह सेकेंड हैंड एसयूवी खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि ये आसानी से मिल जाती हैं, साथ ही साथ ये काफी अच्छी कंडीशन में भी होती हैं। इसके साथ ही आप इसमें अपने पसंदीदा बदलाव भी करवा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं सेकेंड हैंड कार मार्केट में कौन सी कारें अवेलेबल हैं और इन्हें कितनी कीमत में खरीदा जा सकता है।

पहली बार कार खरीदने पर गलती से भी न करें ये 4 काम, सालों साल नई की तरह चलेगी कार

बोलेरो : महिंद्रा एंड महिंद्रा की बोलेरो ( Mahindra Bolero ) काफी डिमांड में रहती है। नए मॉडल के साथ-साथ इसके पुराने मॉडल की भी काफी डि‍मांड है। बोलेरो के नए मोडल की शुरूआती कीमत 7.75 लाख रुपये से शुरू होती है लेकिन अगर यही मॉडल आप सेकंड हैंड कार मार्केट में 5 से 5.50 लाख रुपये में मिल जाएगी। बोलेरो में में 2523cc का इंजन लगा है जो 46.3kw की पावर देता है।

फार्च्यूनर : फॉर्च्यूनर ( Fortuner ) की शोरूम कीमत 26.69 लाख रुपए है लेकिन सेकंड हैंड मार्किट में यह आपको करीब 14 लाख रुपये से 15 लाख रुपये में मिल जायेगी फॉर्च्यू नर की सेकंड हैंड कार मार्केट में काफी डिमांड है।

स्कॉर्पियो : ( Mahindra Scorpio ) महिंद्रा की स्कॉर्पि‍यो सबसे लोकप्रिय SUV है । यूज्ड मार्केट में भी स्कॉर्पि‍यो की काफी डिमांड है। सेकंड हैंड मार्किट में इस गाड़ी को 4.50 से 6 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इस गाड़ी में लगा इंजन खराब रास्तों में बढ़िया परफॉर्म करती है।

सर्दियों में कार की विंडशील्ड का इस तरह रखें खास ख्याल, नहीं रहेगा एक्सीडेंट का डर

टाटा सफारी : यह टाटा की सबसे कामयाब SUV है। नई गाड़ियों के लॉन्च होने के बाद भी इसके खरीददारों की कमी नहीं हुई है। नई टाटा सफारी ( Tata Safari ) स्टॉर्म की कीमत 10.84 लाख रुपए से शुरू है लेकीन सेकंड हैंड मार्केट में ये आपको 5 लाख से 6 लाख रुपए में मि‍ल जाएगी। इन कारों को दिल्ली की करोलबाग मार्केट से खरीदा जा सकता है।