पुराने दौर की यादें ताजा करने आ रही है Tata Sierra इस बार एकदम मॉडर्न टेक्नोलॉजी और दमदार इंजन ऑप्शंस से लैस होगी। इसमें पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों विकल्प मिलेंगे। पेट्रोल मॉडल में 1.5L टर्बो इंजन (165bhp) और डीज़ल में 2.0L टर्बो इंजन (170bhp) हो सकता है। इलेक्ट्रिक वर्जन Harrier EV के पावरट्रेन के साथ आ सकता है। यानि 65kWh और 75kWh बैटरी पैक्स दिए जा सकते हैं। इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, और लेवल 2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स होंगे।