21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं भारत की 6 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स, Hero की इस सस्ती बाइक ने छोड़ा सबको पीछे

टू-व्हीलर्स कंपनियों ने अपनी बिक्री (अक्टूबर 2022) के नतीजे जारी कर दिए हैं, यहां हम आपको उन 6 बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं जोकि बीते माह सबसे अधिक बिकी हैं। इस लिस्ट में हीरो मोटोकॉर्प से लेकर बजाज ऑटो की बाइक्स शामिल है

2 min read
Google source verification
bikes_sjots.jpg

Top Best Selling Bikes: भारतीय टू-व्हीलर सेगमेंट में इस समय काफी मॉडल मौजूद हैं। लेकिन जब बात बिक्री की होती है कुछ ही ऐसे मॉडल्स होते हैं जोकि टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल रहते हैं। बाइक कंपनियों ने अपनी बिक्री के नतीजे(October 2022) जारी कर दिए हैं। 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर्स की लिस्ट में 6 मॉडल केवल बाइक्स के ही हैं।

यहां हम आपको इन्हीं मॉडल के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अगर आप एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें तो पिछले महीने (October 2022) हीरो मोटोकॉर्प ने Splendor Plus की 2,61,721 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले सालअक्टूबर में कंपनी ने इसकी 2,67,821 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसके अलावा पिछले महीने होंडा शाइन की 1,30,916 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि बीते साल ही कंपनी समान महीने में इसकी 1,13,554 यूनिट्स की बिक्री।


इसके अलावा बजाज पल्सर की भी पिछले महीने 1,13,870 यूनिट्स की बिक्री की जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 86,500यूनिट्स की बिक्री का रहा था। पिछले महीने हीरो की ही HF Deluxe की केवल 78,076 यूनिट्स की बिक्री हुई है, तो वहीं Bajaj Platina की 57,842 यूनिट्स बिकी। इसके अलावा TVS Apache की 40,988 यूनिट्स की बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें: 77.5 लाख में Jeep Grand Cherokee SUV भारत में हुई लॉन्च, ऑफ रोड पर भी है दमदार

भारत में बिकने वाली 6 बाइक्स (October 2022 sales)

1. Hero Splendor: 2,61,721 यूनिट्स की हुई बिक्री

2. Honda CB Shine: 1,30,916 यूनिट्स की हुई बिक्री

3. Bajaj Pulsar: 1,13,870 यूनिट्स की हुई बिक्री

4. HF Deluxe: 78,076 यूनिट्स की हुई बिक्री

5. Bajaj Platina: 57,842 यूनिट्स की हुई बिक्री

6. TVS Apache: 40,988 यूनिट्स की हुई बिक्री