12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Toyota Hilux टेस्टिंग के दौरान आया नज़र, दमदार फीचर्स के साथ मिलेगा रोमांचक ऑफ-रोडिंग का मज़ा

टोयोटा अगले साल अपना पिक-अप ट्रक Hilux भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में एक एड-शूट के दौरान गुरुग्राम में इस पिक-अप ट्रक को देखा गया है।

2 min read
Google source verification
toyota-hilux.jpg

Toyota Hilux

नई दिल्ली। जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) जल्द ही भारत में अपना पिक-अप ट्रक हिलक्स (Hilux) लॉन्च करने तैयारी में है। पिछले कुछ समय से इस बात की अफवाह चल रही थी, जिसकी पुष्टि हाल ही टोयोटा इंडिया (Toyota India) ने कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार अगले साल इस पिक-अप ट्रक को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इसकी लॉन्चिंग से पहले हाल ही में देश में इसकी पहली झलक देखने को मिली है। गुरुग्राम (गुडग़ांव) के साइबर सिटी (Cyber City) में एक एड-शूट के दौरान हाल ही में इस पिक-अप ट्रक को देखा गया है।


IMV प्लेटफॉर्म पर होगा आधारित


टोयोटा हिलक्स कंपनी के IMV प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इससे पहले टोयोटा की 2 मशहूर गाड़ियां फॉर्च्यूनर (Fortuner) और इनोवा (Innova) भी IMV प्लेटफॉर्म पर आधारित है। फॉर्च्यूनर और इनोवा भारत में 2 सबसे मशहूर गाड़ियां होने के साथ ही अपने सेगमेंट की फ्रंट-रनर भी हैं। ऐसे में एक जैसे टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की वजह से टोयोटा हिलक्स लॉन्च के बाद भारतीय मार्केट में धूम मचा सकता है।

यह भी पढ़े - Tesla को टक्कर देने आ गई यह नई इलेक्ट्रिक कार, देगी 550Km की शानदार रेंज

डिज़ाइन और फीचर्स

स्पोर्टी लुक के साथ टोयोटा हिलक्स को कंपनी ने मज़बूती से डिज़ाइन किया है, जो ऑफ-रोडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। बड़े और चमकदार हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल पर टोयोटा के लोगो के साथ ही 18 इंच के बड़े अलॉय स्पोक टायर्स और LED हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स का कंपनी ने इस्तेमाल किया है। फीचर्स की बात करें , तो कंपनी ने इस ट्रक में शानदार फीचर्स का इस्तेमाल किया है। 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, क्रूज़ कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 7 एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, लो-रेंज ट्रांसफर केस, हिल-डिसेंट कंट्रोल, लॉकिंग रियर डिफरेंशियल, ऑटो-लॉकिंग लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल, कीलैस एंट्री, हिल-स्टार्ट असिस्ट, एंटी-थेफ्ट अलार्म, व्हिपलैश प्रोटेक्शन फ्रंट सीट्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ABS और दूसरे कई शानदार फीचर्स इस पिक-अप ट्रक में देखने को मिलेंगे।


इंजन और गियरबॉक्स


भारत में टोयोटा हिलक्स को 2.4 लीटर डीज़ल इंजन और 2.8 लीटर टर्बो-डीज़ल इंजन दो ऑप्शंस में लॉन्च किए जाने की संभावना है, 2.4 लीटर डीज़ल वैरिएंट को 148bhp पावर और 400Nm टॉर्क मिलेगा, तो 2.8 लीटर टर्बो-डीज़ल वैरिएंट को 201bhp पावर और 500Nm टॉर्क मिलेगा। दोनों ही वैरिएंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलेगा।

यह भी पढ़े - कम कीमत में बेस्ट माइलेज! Maruti की इन 5 गाड़ियों के आगे सभी हैं फेल

कितनी कीमत हो सकती है चुकानी?

कंपनी ने अब तक भारत में हिलक्स की ऑफिशियल कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार इस पिक-अप को खरीदने के लिए 25 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते है।