
अयोध्या में मौजूद हरियाणा के पंचकूला से पहुंची 250 बुजुर्गों की टीम।
Ayodhya News: हरियाणा के पंचकूला से 250 बुजुर्ग अयोध्या पहुंचे। वहां सरयू नदी में स्नान कर प्रमुख मंदिरों में दर्शन उन्होंने दर्शन लाभ लिया। इसके बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की योजना के बारे में जानकारी दी। बुजुर्गों ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें यह तोहफा दिया है। बुजुर्गों के साथ सीएम मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार तरुण भंडारी भी मौजूद थे। तरुण ने बताया "हरियाणा के सीएम ने अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत करीब 250 बुजुर्गों को अयोध्या दर्शन यात्रा का तोहफा दिया है। यह यात्रा पांच मई को हरियाणा के पंचकूला से रवाना हुई थी।
इस यात्रा में शामिल सभी ढाई सौ लोगों की उम्र लगभग 60 साल है। इन सभी श्रद्घालुओं ने सरयू नदी में स्नान के बाद रामलला, हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर की आरती में भी शामिल हुए। देर शाम सभी लोग हरियाणा के लिए रवाना हो गए। अब आइए बताते हैं कि यात्रा में शामिल बुजुर्गों ने अयोध्या पहुंचकर क्या कहा...
हमारा सालों पुराना सपना पूरा हुआ, सीएम खट्टर को दिया धन्यवाद
पंचकूला से अयोध्या पहुंची 250 बुजुर्गों की टोली में शामिल लोगों ने बताया कि हमारा अयोध्या दर्शन का सालों पुराना सपना हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूरा किया है। हमारा सपना था कि अयोध्या में जाकर प्रभु राम लला का दर्शन करेंगे। यह सपना सीएम खट्टर ने पूरा कर दिया। इस यात्रा का पूरा खर्च मुख्यमंत्री उठा रहे हैं।
महिला यात्री ने कहा कि वैसे तो हमारे मुख्यमंत्री सभी वर्गों के लिए सोचते हैं। लेकिन वह हमेशा बुजुर्गों को मां-बाप का दर्जा देते हैं। आज उन्होंने हम लोगों को अयोध्या दर्शन करवाकर इस बात को सिद्घ भी कर दिया है। इसे हम सभी लोग बहुत ही आनंद अयोध्या में स्नान कर रामलला का दर्शन किया है और हम लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी को धन्यवाद देते हैं।
Updated on:
08 May 2023 10:28 am
Published on:
08 May 2023 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
