
Saryu River
अयोध्या. रामनगरी अयोध्या शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां आगरा से घूमने आए एक परिवार के 12 सदस्य सरयू नदी में डूब गए, जिससे जिले में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक छह लोगों को नदी से निकाल लिया गया था, जिनमें तीन की मौत हो गई। वहीं 3 को जिला अस्पताल भेजा गया। 6 की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री योगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को तत्काल बचाव कार्य के निर्देश दिए। सीएम ने पीएसी के गोताखोरों को लोगों की तलाशी में लगाने के भी निर्देश दिए हैं। खुद एसएसपी शैलेश पांडे के नेतृत्व में स्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
ऐसे हुआ हादसा-
दरअसल एक परिवार के कुल 15 लोग आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या धाम घूमने आए थे। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद ये सभी थाना कैंट क्षेत्र में गुप्तार घाट में स्नान कर रहे थे। सभीगुप्तार घाट के कच्चे किनारे पर थे। तभी ते बारिश होने लगी। जिस कारण कच्चा किनारा टूट गया और एक महिला फिसल कर नदी में बह गई। उसे बचाने के चक्कर में परिवार के अन्य सभी सदस्य नदी में बह गए। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय गोताखोरों ने तीन को सकुशल बचा लिया।
पुलिस टीम पहुंची रेस्क्यू को-
बाद में जानकारी पुलिस व प्रशासन तक पहुंची। आनन-फानन में सभी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाए। स्थानीय गोताखोरों व जल पुलिस समेत करीब 36 लोगों की टीम ने नदी में तलाशी की। डूबने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बाद में छह और लोगों को रेस्क्यू टीम ने ढूंढ निकाला। छह की तलाश जारी है। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
बारिश के कारण फिसलन बढ़ी-
परिवार के एक शख्स सतीश का कहना है कि कि चार परिवार दो गाड़ियों में आगरा से आए थे। इन लोगों ने पहले मंदिर में दर्शन किए। फिर सभी गुप्तार घाट पर बैठे थे। बारिश के कारण फिसलन ज्यादा थी। ऐसे में एक-एक कर सभी नदी में बहते चले गए।
Updated on:
09 Jul 2021 04:51 pm
Published on:
09 Jul 2021 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
