20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya: अयोध्या में माघ पूर्णिमा पर शुरू हुआ स्नान रामलला मंदिर पर लगी लंबी कतार, 14 फरवरी तक स्कूल कॉलेज बंद

Ayodhya news: माघ पूर्णिमा को लेकर अयोध्या पवित्र सरयू नदी में सुबह तड़के से स्नान शुरू हो गया है। राम मंदिर पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग चुकी है। आज 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है।

2 min read
Google source verification
Ayodhya News

अयोध्या पवित्र सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु

Ayodhya News: अयोध्या में आज प्रयागराज महाकुंभ जैसा नजारा दिख रहा है। सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अयोध्या पहुंच रही है। मंगलवार को करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 14 फरवरी तक सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं। अयोध्या धाम में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। डायवर्सन का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।

Ayodhya News:अयोध्या में गणतंत्र दिवस के दो दिन पहले से लगातार भारी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला जारी है। स्थित यहां तक पहुंच गई की प्रशासन को सभी विद्यालय भी बंद करना पड़ा। दर्शन के समय में भी बदलाव करते हुए दर्शन की अवधि बढ़ा दी गई है।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

अयोध्या पुलिस और प्रशासन के अधिकारी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का तांता लग गया है। एक अनुमान के मुताबिक दर्शन कर अयोध्या से बाहर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के अपेक्षा करीब दो गुनी अधिक संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। दर्शन का समय बढ़ाने के बाद भी श्रद्धालुओं की कतार टूट नहीं रही है।

अयोध्या में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

अयोध्या प्रशासन और पुलिस विभाग ने अमेठी रायबरेली बाराबंकी सुल्तानपुर अंबेडकर नगर जिले के बॉर्डर पर वाहनों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया है। इसके बाद भी वाहनों का प्रेशर हाईवे पर देखने को मिल रहा है। लोग पैदल ही अयोध्या की ओर जा रहे हैं। वहीं, अयोध्या शहर में टेढ़ी बाजार से पहले उदया चौराहे पर ही शहर के अंदर पहुंच रहे। चार पहिया वाहनों को पार्किंग एरिया में खड़ा कराया जा रहा है। वहां से पैदल राम जन्मभूमि मंदिर तक भक्त रास्ता तय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Ramlala Temple: अयोध्या में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आरती के समय में हुआ बदलाव, अब एक घंटा पहले होगी

पुलिस के मुताबिक हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं

पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लगातार भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे। प्रशासन के लिए सभी को दर्शन करवाना चुनौती पूर्ण कार्य है। अयोध्या की एक अपनी क्षमता है। फिर भी सभी को दर्शन करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं है। कई जगहों पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग