
अयोध्या में पहुंची श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Ramlala Temple: प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं की भीड़ अब आयोध्या पहुंच रही है। बीते करीब एक पखवाड़ा से प्रतिदिन 3 से 4 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 14 फरवरी तक कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें। इसके लिए रामलाल के आरती के समय में बदलाव किया गया है। अब यह एक घंटा पहले शुरू होगी। श्रद्धालु मंगला आरती के बजाय श्रृंगार आरती में शामिल हो सकेंगे।
Story: Ramlala Temple: अयोध्या पूरी श्रद्धालुओं से जाम हो चुकी है। महाकुंभ से लौटकर श्रद्धालु अयोध्या रामलला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। हनुमानगढ़ी और राम मंदिर पर श्रद्धालुओं की दो से तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग रही है। दर्शन पूजन करने वालों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए राम रामलला मंदिर प्रशासन ने श्रृंगार आरती के समय में बदलाव किया है। अब सुबह 6 बजे के बजाय एक
घंटा पहले सुबह 5 बजे रामलला की श्रंगार आरती होगी। यानी सुबह 6 बजे के बजाय अब 5 बजे ही मंदिर के कपाट खुल जाएंगे।
सुबह 6 बजे रामलला की मंगला आरती होती थी। इसके समय में बदलाव किया गया है। अब एक घंटा पहले यानी सुबह 5 बजे भगवान रामलला की श्रृंगार आरती होगी। सुबह 5 से रात्रि 10 बजे तक रामलला के दर्शन पूजन का कार्य अनवरत चलता रहेगा। दोपहर में भोग लगाते समय महज 5 मिनट के लिए पर्दा डाला जाएगा। इस दौरान भी श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करते रहेंगे।
रामलला की सभी आरती और भोग के समय श्रद्धालुओं के दर्शन चलता रहेगा। अयोध्या राम नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन कराया जा सके। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन अवधि की सीमा को फिर से बढ़ा दिया है। बसंत पंचमी के बाद रामलाल का दर्शन सुबह 6 बजे से शुरू होता था। लेकिन अब मंदिर का कपाट सुबह 5 बजे खुल जाएगा। करीब 17 घंटे श्रद्धालु रामलाल का लगातार दर्शन कर सकेंगे।
Published on:
12 Feb 2025 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
