
भव्य दीपोत्सव की तैयारियां में रम गई अयोध्या, रामलला के स्वागत को सड़कों पर उतरा जनसैलाब
Ram Mandir Diwali 2023: रामनगरी अयोध्या इस बार की भव्य दीपोत्सव के लिए सज धज कर तैयार है। करीब 21 लाख दीयों से इस बार अयोध्या जगमागाने वाली है। इस बार की दिवाली खास है क्योंकि इस बार श्रीराम अपनी अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर रूपी महल में विराजमान होने वाले हैं। आज सुबह से ही अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर धूम मची है। आज सुबह यहां भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 भव्य और दिव्य झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। प्रदेश सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस शोभायात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। बता दें श्रीराम के जीवन पर बनी ये 18 शोभायात्रा अयोध्या के उदया चराहे ससे लेकर राम कथा पार्क तक निकाली गई। इन शोभायात्राओं की मनोरम झलकियां आप नीचे तस्वीरों में देख सकते हैं।
झलकियों के दौरान देश के अलग अलग राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से आस्था का भव्य प्रगटीकरण किया। भारत की इस संस्कृति और मनोरम शोभायात्रा को देखने के लिए पूरी अयोध्या और दूर दूर से आए श्रद्धालुगण का सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा। जगह जगह लोगों ने झांकियों की आरती उतारी।
पर्यटन एवं सूचना विभाग ने आयोजित की झांकियां
बता दें, अयोध्या में निकाली गईं झांकिया प्रदेश के पर्यटन एवं सूचना विभाग के तहत आयोजित की गईं हैं, जिसमें सूचना विभाग की ओर से आयोजित झांकियों में पुत्रेष्ठि यज्ञ एवं सबको सुरक्षा, भयमुक्त समाज, गुरूकुल शिक्षा एवं बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम सीता विवाह एवं बेटियों के विवाह हेतु सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था सहित कईं अन्य तरह की झांकियां हैं।
ठीक उसी प्रकार पर्यटन विभाग की झांकियों में सातों अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किंधा काण्ड, सुन्दर काण्ड समेत कईं तरह की झांकियां निकाली गई।
Published on:
11 Nov 2023 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
