22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में स्व.कल्याण सिंह के नाम समर्पित हो एक चौराहा, लगाई जाए प्रतिमा : सत्येंद्र दास

रामलला के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा विवादित ढांचा विध्वंस के बाद मुख्यमंत्री का पद छोड़ श्री रामलला को देखने पहुंचे थे अयोध्या

2 min read
Google source verification
अयोध्या में स्व.कल्याण सिंह के नाम समर्पित हो एक चौराहा, लगाई जाए प्रतिमा : सत्येंद्र दास

अयोध्या में स्व.कल्याण सिंह के नाम समर्पित हो एक चौराहा, लगाई जाए प्रतिमा : सत्येंद्र दास

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या के सुंदरीकरण में बनाए जा रहे चौराहों मैं एक चौराहा कल्याण सिंह के नाम समर्पित हो श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने मांग करते हुए कहा कि आज राम मंदिर का निर्माण उनकी तपस्या का फल है। जिन्होंने बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान बिना किसी के परवा किए राम भक्तों पर किसी प्रकार ऐक्शन लेने से इंकार कर दिया और इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया। और श्री रामलला के दरबार पहुंच गए। जहां दर्शन पूजन किया। दरसल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह दे रात्रि लखनऊ के हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर अयोध्या के संतों व नागरिकों में भारी शौक है।

यह भी पढे : राम नगरी अयोध्या को केंद्र सरकार की एक और बड़ी सौगात अब बुलेट ट्रेन की सफर तय करेंगे यात्री

राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास में कल्याण के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हां दिसंबर 1992 में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इस घटना की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली इसके बाद रामलला किस रूप में विराजमान है इसे देखने के लिए अयोध्या चले आए। वही कहा कि अद्भुत व्यक्ति थे उनके कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उन्हीं की देन आज राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण हो रहा है। तो वहीं केंद्र व राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि अयोध्या में स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम से मार्ग या कोई चौराहा बने जाओ उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाए। जिससे लोगों को या एहसास हो कि आज राम मंदिर का निर्माण में इनका कितना सहयोग रहा है आवाज जो हमारे बीच नहीं है इससे अपार कष्ट है।